खरोरा नपं अध्यक्ष केवल 10 वोट से जीतीं
भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर
रायपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय के चुनाव परिणाम आ गए हैं। खरोरा नगर पंचायत में भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर हुई, जिसमें भाजपा को दस वोटों से जीत मिली है। दरअसल यहां पर कांग्रेस की मोना बबलू भाटिया को 2 हजार 2 वोट मिले हैं और बीजेपी की सुनीता अनिल सोनी को 2 हजार 12 वोट मिले हैं। सुनीता सोनी ने मात्र 10 वोट से जीत हासिल की है। जहां भारतीय जनता पार्टी के आठ पार्षद जीते वहीं कांग्रेस को एक पार्षद की जीत से ही संतुष्टि करनी पड़ी। वहीं बीजेपी ने निर्दलीय पार्षद को भी अपना ही कैंडिडेट माना है। बता दें कि, गणना के बाद कांग्रेस की गलत केलकुलेशन से जीत का हल्ला हुआ था, लेकिन दोबारा गिनती की गई तो परिणाम बीजेपी के पक्ष में सामने आए।




.jpg)


.jpg)

.jpg)
.jpg)
Leave A Comment