ब्रेकिंग न्यूज़

चुनाव के अंतिम चरण में कोटा और तखतपुर के मतदाता करेंगे मतदान

 कोटा से 150908 एवं तखतपुर से 208291 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे* 

बिलासपुर/त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तृतीय एवं अंतिम चरण में 23 फरवरी 2025 को जनपद पंचायत कोटा एवं तखतपुर में चुनाव होंगे। कोटा एवं तखतपुर ब्लॉक में निर्वाचन संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की सुविधा के सभी इंतजाम किये गये हैं। कोटा में 104 एवं तखतपुर में 124 ग्राम पंचायत है जिनमें 697 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। कोटा में कुल 75 हजार 51 पुरूष मतदाता एवं 75 हजार 852 महिला मतदाता और 5 तृतीय लिंग के मतदाता है। इसी प्रकार तखतपुर में 1 लाख 5 हजार 340 पुरूष एवं 1 लाख 2 हजार 948 महिला मतदाता और 3 तृतीय लिंग के मतदाता हैं  जो निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने जनप्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। मतदान का समय सवेरे 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english