डॉ. दिनेश मिश्र ने चंडीगढ़ में सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ चलाया अभियान, बैठक ली
अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष का पंजाब प्रवास
रायपुर। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र ने पंजाब प्रवास में पंजाब-हरियाणा के सामाजिक कार्यकर्ताओं से भेंट की। उन्होंने जनजागरण अभियान एवं तर्कशील आंदोलन पर चर्चा भी की। डॉ. दिनेश मिश्र के साथ बैठक में तर्कशील पत्रिका के संपादक गुरमीत सिंह अंबाला, तर्कशील टीवी के निर्देशक डॉ. मजीद आजाद, तर्कशील संस्था, हरियाणा के कोषाध्यक्ष अनुपम सिंह, तर्कशील सोसायटी पंजाब के समन्वयक जसवंत सिंह, चंडीगढ़ के सामाजिक कार्यकर्ता मनोज मलिक आदि शामिल रहे। इसमें सामाजिक कुरीतियों एवं अंधविश्वास के खिलाफ अभियान पर विचार विमर्श हुआ। डॉ. दिनेश मिश्र ने उन्हें छत्तीसगढ़ में सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी और किताबें भेंट की। गुरमीत सिंह ने पंजाब से प्रकाशित पत्रिका तर्कशील तथा मनोज मालिक ने स्वलिखित किताबें भेंट की। इस दौरान वैज्ञानिक दृष्टिकोण के लिए अभियान चलाने पर चर्चा की गई।




.jpg)


.jpg)

.jpg)
.jpg)
Leave A Comment