महाराष्ट्र मंडल में महाशिवरात्रि पर 51 जोड़े करेंगे सामूहिक लघु रुद्राभिषेक
- संत ज्ञानेश्वर सभागृह में शिवलिंग की भव्य झांकी के साथ तैयारियां लगभग पूर्ण
रायपुर। चौबे काॅलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल चौबे कॉलोनी के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में महा शिवरात्रि पर बुधवार को सुबह 10:00 बजे सामूहिक लघु रुद्राभिषेक किया जाएगा। इस मौके पर 51 जोड़े एक साथ लघु रुद्राभिषेक करेंगे। रुद्राभिषेक सुबह 10 बजे शुरू होकर दोपहर दो बजे तक चलेगा।
महाआरती के बाद महाप्रसाद व फलाहार के साथ आयोजन का समापन होगा। इस अवसर पर सभागृह में शिवलिंग की भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र होगी। महाराष्ट्र मंडल के सचिव और महाराष्ट्र संस्कार केंद्र के संस्थापक चेतन गोविंद दंडवते के मुताबिक 25 से अधिक सेवकों के साथ आयोजन की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गईं हैं।
महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि लगातार चौथे साल महिलाओं की टीम लघु रुद्राभिषेक का पाठ करेंगी। तात्यापारा निवासी ज्योति कान्हे के नेतृत्व में महिलाओं की टीम एक महीने से अभ्यास करने के बाद अब लघु रुद्राभिषेक का पाठ करने के लिए तैयार है। ज्योति के साथ विशाखा तोपखानेवाले, दीपांजली भालेराव, स्मिता कोमजवार, रीता लोखंडे, रुपाली लोखंडे, अनघा करकशे, दमयंती देशपांडे, आराधना शेष, शोभा शेष, निशा शेष और शुभांगी शेष करीब तीन घंटे तक लघु रुद्र का पाठ करेंगी।

.jpg)


.jpg)


.jpg)

.jpg)
.jpg)
Leave A Comment