ब्रेकिंग न्यूज़

महाराष्ट्र मंडल के केंद्रों में रामरक्षा स्तोत्र व हनुमान चालीसा पाठ को लेकर उत्साह

 
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से हर शनिवार को होने वाला रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा पाठ का क्रम इस शनिवार भी पूरे उत्साह के साथ जारी रहा। शंकर नगर बाल वाचनालय व गार्डन की प्रभारी रेणुका पुराणिक ने बताया कि मंडल के रोहिणीपुरम, मोवा- सड्डू, वल्लभनगर, टाटीबंध सहित कई केंद्रें की महिलाओं ने रामरक्षा स्तोत्र का पाठ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में आसपास के स्थानीय रहवासी भी उपस्थित रहे। 
रेणुका के अनुसार रोहिणीपुरम केंद्र की सदस्य साधना बहिरत, चित्रा बल्कि, राजश्री वैद्य, अलका कुलकर्णी, अपर्णा जोशी, अपर्णा वराडपांडे ने उत्साह के साथ राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसी तरह  सड्डू- मोवा केंद्र की महिलाओं ने स्थानीय मंदिर में पाठ किया। इस दौरान मंजू केलकर, आरती पोतदार, शालिनी जोशी, श्रुति डोनगांवकर, मनीषा होशंगाबादे, मानिक आचार्य, माधुरी मोघे, शुभम् राजिमवाले, प्राजक्ता आतुलकर प्रमुख रुप से उपस्थित थीं। 
पुराणिक के अनुसार वल्लभनगर केंद्र की तरफ से सामूहिक हनुमान चालीसा और राम रक्षा स्तोत्र का पाठ मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में किया गया। आयोजन में विशेष रूप से मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले उपस्थित रहीं। इस अवसर पर मनीषा सदन, रोहिणी पेंडसे, सीमा, प्रेरणा मोरे, प्राजक्ता पुसदकर, मानसी बिठालकर, शोभा पाटिल, अल्पना देवरनकर, अगस्त्य, जटकर, सुवर्णा कस्तूरे, प्रीति कंचन, आशा बरेवार उपस्थित थीं। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english