महाराष्ट्र मंडल में महा शिवरात्रि पर आज 54 जोड़े करेंगे सामूहिक लघु रुद्राभिषेक
0- महाकुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम से लाए गए गंगाजल से फुहार लघु रुद्राभिषेक का होगा विशेष आकर्षण
0- संत ज्ञानेश्वर सभागृह में शिवलिंग की भव्य झांकी के साथ तैयारियां लगभग पूर्ण
रायपुर। चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल चौबे कॉलोनी के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में महा शिवरात्रि पर बुधवार को सुबह 10:00 बजे सामूहिक लघु रुद्राभिषेक किया जाएगा। इस मौके पर 54 जोड़े एक साथ लघु रुद्राभिषेक करेंगे। महाकुंभ में त्रिवेणी संगम से लाए गए गंगाजल का लघु रुद्राभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं पर फुहार कार्यक्रम का विशेष आकर्षण होगा। महाराष्ट्र मंडल के आजीवन सभासदों ने ही महाकुंभ के दौरान प्रयागराज पहुंचकर त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर विभिन्न पात्रों में गंगाजल भरकर यहां लाया है।
महाराष्ट्र मंडल के सचिव और महाराष्ट्र संस्कार केंद्र के संस्थापक चेतन गोविंद दंडवते ने बताया कि बुधवार को महा शिवरात्रि पर रुद्राभिषेक सुबह 10 बजे शुरू होकर दोपहर दो बजे तक चलेगा। महाआरती के बाद महाप्रसाद व फलाहार के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इस अवसर पर सभागृह में शिवलिंग की भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र होगी। 25 से अधिक सेवकों के साथ आयोजन की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गईं हैं।
महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि लगातार चौथे साल महिलाओं की टीम लघु रुद्राभिषेक का पाठ करेगी। तात्यापारा निवासी ज्योति कान्हे के नेतृत्व में महिलाओं की टीम एक महीने से अभ्यास करने के बाद अब लघु रुद्राभिषेक का पाठ करने के लिए तैयार है। ज्योति के साथ विशाखा तोपखानेवाले, दीपांजली भालेराव, स्मिता कोमजवार, रीता लोखंडे, रुपाली लोखंडे, अनघा करकशे, दमयंती देशपांडे, आराधना शेष, शोभा शेष, निशा शेष और शुभांगी शेष करीब तीन घंटे तक लघु रुद्र का पाठ करेंगी।




.jpg)


.jpg)

.jpg)
.jpg)
Leave A Comment