ब्रेकिंग न्यूज़

 बालोद जिले में 01 मार्च से बोर्ड परीक्षा प्रारंभ होगी

-परीक्षा के दिनों में बच्चे आवश्यक बातों का जरूर रखे ध्यान
बालोद। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के समय सारणी के अनुसार परीक्षा 01 मार्च से प्रारंभ हो रही है। सहायक जिला परियोजना अधिकारी श्री डी पी कोसरे ने बताया कि जिले में कक्षा 12वीं के 8463 विद्यार्थी एवं कक्षा 10वीं के 11220 विद्यार्थी परीक्षा में बैठेगे। परीक्षा संचालन हेतु कुल 111 केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा के पूर्व एवं परीक्षा कक्ष में बच्चों को कुछ बातों का आवश्यक ख्याल रखना चाहिए। जिसमें परीक्षा के पूर्व बच्चे भयमुक्त रहें।  परीक्षा देते समय तनाव से दूर रहें एवं परीक्षा के दिनों में भरपूर नींद लें। बच्चे अपनी दिनचर्या में  संतुलित आहार का पालन करे । परीक्षा के पूर्व माता पिता एवं विषय शिक्षक के साथ बात करें। 
     परीक्षा कक्ष में अपने आराध्य का ध्यान करें, घबराएं नहीं अपने परिश्रम पर विश्वास करें और प्रश्न पत्र को शांत मन से अध्ययन करें। उन प्रश्नों को पहले हल करे, जो प्रश्न आपको सरल लगे या जिस प्रश्न की जानकारी हो उन् प्रश्नों को पहले हल करें । प्रश्नों के उत्तर शब्द‌ सीमा में ही  लिखें। इसके साथ ही प्रश्न पत्र में आए सम्पूर्ण प्रश्नों को हल करने की जरूर कोशिश करे। किसी प्रकार की समस्या या सुझाव के लिए हेल्पलाइन नंबर 9425567867 और 6260985588  पर बात कर सकते हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english