महाराष्ट्र मंडल कार्यकारिणी ने देखी ‘छावा’, टैक्स फ्री करने के लिए सीएम का माना आभार
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले, सचिव चेतन गोविंद दंडवते, मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन के साथ पूरी कार्यकारिणी, विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों, 16 केंद्रों की संयोजिकाओं, सह संयोजिकाओं के साथ बड़ी संख्या में आजीवन सभासदों ने पंडरी स्थित सिटी मॉल सेंटर के पीवीआर मल्टी प्लैक्स में गुरुवार को फिल्म ‘छावा’ देखी। सभी ने लक्ष्मण उतेकर निर्देशित फिल्म छावा की प्रशंसा की और संभाजी राजे के प्रभावी रोल में विक्की कौशल के अभिनय की जमकर तारीफ की। समूचे महाराष्ट्र मंडल ने इस फिल्म को टैक्स फ्री करने के लिए छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया। मंडल अध्यक्षक्ष अजय काले ने कहा कि छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित ऐतिहासिक वीर गाथा फिल्म "छावा" को राज्य में टैक्स फ्री घोषित किया है। लोग इस प्रेरक फिल्म को देखने के लिए उत्सुक होंगे। ‘छावा’ से लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत होगी।
सचिव चेतन दंडवते ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन भी चाहता है कि 'छावा' देखकर प्रदेश के युवा न केवल राष्ट्रप्रेम के मायने को समझें, बल्कि अपने व्यक्तित्व में भी संभाजी राजे वाला जज्बा लाएं। युवाओं में देशप्रेम की भावना को प्रबल बनाए रखने के लिए इस फिल्म को देखने के लिए बच्चों- युवाओं को प्रेरित किया जाना चाहिए।

.jpg)


.jpg)


.jpg)

.jpg)
.jpg)
Leave A Comment