कुलदेवता पूजन, अभिषेक और सत्यनारायण पूजा कैसे करें, महाराष्ट्र मंडल में कार्यशाला
रायपुर। वर्तमान पीढ़ी अपने संस्कारों और पूजा-पाठ की विधि से दूर होती जा रही है। वहीं युवा पीढ़ी पूजा -पाठ के तौर- तरीकों को सही ढंग से नहीं अपना पा रही है। युवा पीढ़ी को पूजा पाठ की सही विधि और अपने संस्कारों से संस्कारित करने के लिए महाराष्ट्र मंडल में शनिवार, दोपहर 3:30 बजे कुलदेवता पूजन, अभिषेक और सत्यनारायण पूजा विधि पर एक दिवसीय कार्यशाला लगाई जाएगी।
महिला प्रमुख विशाखा मदन तोपखानेवाले ने बताया कि मंडल के सचिव व महाराष्ट्र संस्कार केंद्र के संस्थापक आचार्य चेतन गोविंद दंडवते कार्यशाला में उपस्थित जनों को पूजा विधि, मंत्रोच्चार, पूजा का क्रम आदि सभी विधियों की विस्तृत जानकारी देंगे। कार्यक्रम का आयोजन अवंती विहार, शंकर नगर और देवेंद्र नगर महिला केंद्र की ओर से किया जा रहा है। इसमें महाराष्ट्र मंडल के सभी 16 केंद्रों की महिलाएं शामिल होंगी।
अवंती विहार, शंकर नगर और देवेंद्र नगर महिला केंद्र की संयोजिकाओं नीता भंडारकर, आरती गोवर्धन और सविता भागडीकर ने मंडल के सभी सदस्यों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यशाला में शामिल होकर दैनिक पूजा विधि, कुलदेवता पूजा विधि, सही मंत्रोच्चार, पूजा का क्रम हम सीख पाएंगे। साथ ही घर में गणपति, श्रीकृष्ण, सरस्वती, महालक्ष्मी प्रतिमा स्थापना, मंगलागौर पूजा, सत्यनारायण कथा पूजा जैसी अनेक विधियां भी सीख पाएंगे। हमने यदि बेसिक पूजा की यह तमाम विधियां सीख लीं, तो अपनी इस आध्यात्मिक, सांस्कृतिक विरासत को भावी पीढ़ी को सौंप पाएंगे।




.jpg)


.jpg)

.jpg)
.jpg)
Leave A Comment