7 हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर : एक दंपति भी शामिल, सभी पर था 32 लाख का इनाम
-आत्मसमर्पित 02 पुरूष एवं 01 महिला नक्सली पर 08-08 लाख, 01 महिला एवं 03 पुरूष पर 02 लाख कुल 32 लाख रूपये के घोषित है इनाम
???? सुकमा????। जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके षोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में सक्रिय 02 महिला सहित 07 नक्सलियों के द्वारा जो क्रमशः 01. हेमला हिड़मा उर्फ वागा पिता चूला (बटालियन नंबर 01 हेर्ड क्वार्टर कम्पनी नंबर 03, प्लाटून नंबर 02 सेक्षन ‘‘बी’’/सीसीएम0 माड़वी हिड़मा गार्ड कमाण्डर पीपीसीएम, ईनामी 08 लाख रूपये) उम्र लगभग 38 वर्ष जाति मुरिया निवासी गोमगुड़ा इत्तापारा थाना पामेड़ जिला बीजापुर, 02.महिला रव्वा मूके उर्फ भीमे पति हिड़मा हेमला पिता भीमा (पीएलजीए बटालियन नम्बर 01 प्लाटून नं0 02 सेक्शन ‘‘बी’’ पीपीसीएम ईनामी 08 लाख रूपये) उम्र लगभग 36 वर्ष जाति मुरिया निवासी फुलबगड़ी गंधारपारा थाना केरलापाल जिला सुकमा, 03. बारसे सोना पिता बोटी (दक्षिण सब जोनल ब्युरो मोपोस टीम इंचार्ज/बटालियन नंबर 01 का राजनीति इंचार्ज/एसजेडसीएम सन्नू दादा का गार्ड/पीपीसीएम ईनामी 08 लाख रूपये) उम्र लगभग 24 वर्ष जाति मुरिया निवासी टेकलगुड़ा बर्रेपारा थाना जगरगुण्ड़ा जिला सुकमा (छ0ग0), 04. उईका लालू पिता स्व.लखमू (प्लाटून नंबर 10 का पार्टी सदस्य/पूर्व में पष्चिम बस्तर डिवीजन अन्तर्गत कम्पनी नंबर 02 का इंचार्ज/ एसजेडसीएम, ईनामी 02 लाख रूपये) उम्र लगभग 22 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेदरे कोरेंगपारा थाना जगरगुण्ड़ा जिला सुकमा (छ0ग0), 05. महिला माड़वी कोसी पिता स्व0 आयता (पामेड़ एरिया कमेटी कृषि शाखा सदस्या ईनामी 02 लाख रूपये), उम्र लगभग 27 वर्ष जाति मुरिया निवासी मड़कमगुड़ा थाना चिंतलनार जिला सुकमा, 06. मड़कम हुंगा पिता स्व0 लक्खा (मोरपल्ली आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष, ईनामी 02 लाख रूपये) उम्र लगभग 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी मोरपल्ली बरदापारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा, 07. मुचाकी बुधरा पिता स्व0 भीमा (पूवर्ती आरपीसी मिलिषिया कमाण्डर, ईनामी 02 लाख रूपये) उम्र लगभग 40 वर्ष जाति मुरिया निवासी पूवर्ती ओईपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा के द्वारा नक्सल संगठन को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने के उद्देश्य से आज दिनांक 28.02.2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला सुकमा में श्री किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा, श्री हरविंदर सिंह, कमांडेंट 241 वाहिनी सीआरपीएफ, श्री सुरेश कुमार पायल द्वितीय कमान अधिकारी, डीआईजी ऑफिस सुकमा, श्री अमित प्रकाश, द्वितीय कमान अधिकारी, 131 वाहिनी सीआरपीएफ, श्री अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा, श्री मनीष रात्रे, उप पुलिस अधीक्षक, नक्सल ऑप्स0 सुकमा, एवं उपनिरीक्षक रवि कुमार रतवाया, 241 वाहिनी सीआरपीएफ के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया।
???? नक्सली दम्पति महिला रव्वा मूके उर्फ भीमे एवं पुरूष हेमला हिड़मा हेमला पिता भीमा को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में 241 वाहिनी सीआरपीएफ, नक्सली बारसे सोना, मुचाकी बुधरा पिता स्व0 भीमा, माड़वी कोसी पिता आयता को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में नक्सल सेल आसूचना शाखा सुकमा, नक्सली उईका लालू पिता स्व. लखमू को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में जिला पुलिस बल दोरनापाल एवं 131 वाहिनी सीआरपीएफ, नक्सली मड़कम हुंगा पिता स्व0 लक्खा को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में रेंज फिल्ड टीम सुकमा के कार्मिकों की रही विशेष प्रयास।
???? उपरोक्त सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ के तहत् सहायता राशि 25-25 हजार रू0 के मान से प्रत्येक को प्रोत्साहन राशि व कपड़े प्रदान किया गया एवं अन्य सुविधायें प्रदान करोये जायेंगे।
♦️ आत्मसमर्पित नक्सलियों का विवरण निम्नानुसार है:-
???? (01) हेमला हिड़मा उर्फ वागा पिता चूला निवासी गोमगुड़ा इत्तापारा थाना पामेड़ जिला बीजापुर (बटालियन नंबर 01 हेर्ड क्वार्टर कम्पनी नंबर 03, प्लाटून नंबर 02 सेक्षन ‘‘बी’’/ सीसीएम0 माड़वी हिड़मा गार्ड कमाण्डर, पीपीसीएम, ईनामी 08 लाख रूपये)
♦️ नक्सल संगठन में कार्यावधि:-
???? वर्ष 2015 से 2017 माह नवम्बर तक गोमगुड़ा पंचायत संघम सदस्य।
???? वर्ष 2017 माह दिसम्बर से 2018 माह दिसम्बर तक पीएलजीए बटालियन नंबर 01 हेर्ड क्वार्टर (किचन टीम) का सदस्य।
???? वर्ष 2019 माह जनवरी से 2021 तक पीएलजीए बटालियन नंबर 01 हेर्ड क्वार्टर कम्पनी नंबर 03 प्लाटून नंबर 02 सेक्षन ‘‘बी’’ का पार्टी सदस्य/तात्कालियन बटालियन नंबर 01 का इंचार्ज/एसजेडसीएम माड़वी हिड़मा को प्रोटेक्षन टीम पार्टी सदस्य।
???? वर्ष 2022 से 2023 माह दिसम्बर तक पीएलजीए बटालियन नंबर 01 हेर्ड क्वार्टर कम्पनी नंबर 03, प्लाटून नंबर 02 सेक्षन ‘‘बी’’ /सीसीएम0 माड़वी हिड़मा गार्ड कमाण्डर/पीपीसीएम।
???? अंतिम धारित हथियार- इंसास रायफल।
???? घटना/ गतिविधि जिसमें शामिल रहा है-
???? वर्ष 2020 में ग्राम मिनपा के जंगल में गस्त, सर्चिंग कर वापस लौट रही पुलिस पार्टी का पीछा कर फायरिंग करने की घटना में शामिल रहा।
???? वर्ष 2020 में ग्राम एर्रनपल्ली के जंगल/पहाड़ी में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल रहा।
???? वर्ष 2020 में माड़ डिवीजन ब्यूरो मीटिंग मे शामिल होने जाने के दौरान पष्चिम बस्तर पूसनार के जंगल पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल रहा।
???? वर्ष 2021 में टेकलगुडा के जंगल/पहाड़ी पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की घटना में शामिल रहा।
???? (02) महिला रव्वा मूके उर्फ भीमे पति हिड़मा हेमला पिता भीमा निवासी फुलबगड़ी गंधारपारा थाना केरलापाल जिला सुकमा(पीएलजीए बटालियन नम्बर 01 प्लाटून नं0 02 सेक्षन ‘‘बी’’ पीपीसीएम ईनामी 08 लाख रूपये)
♦️ नक्सल संगठन में कार्यावधि:-
???? वर्ष 2015 माह दिसम्बर तक तक पीएलजीए बटालियन नम्बर 01 कम्पनी नं0 02 की सदस्या।
???? वर्ष 2016 से 2018 तक पीएलजीए बटालियन नम्बर 01 प्लाटून नं0 02 की पार्टी सदस्या।
???? वर्ष 2019 से 2023 नवम्बर तक पीएलजीए बटालियन नम्बर 01 प्लाटून नं0 02 की पीपीसीएम।
???? अंतिम धारित हथियार- इंसास रायफल।
???? (03) बारसे सोना पिता बोटी निवासी टेकलगुड़ा बर्रेपारा थाना जगरगुण्ड़ा जिला सुकमा (छ0ग0) (दक्षिण सब जोनल बस्तर ब्युरो मोपोस टीम इंचार्ज/बटालियन नंबर 01 का राजनीति इंचार्ज/एसजेडसीएम सन्नू दादा का गार्ड/पीपीसीएम ईनामी 08 लाख रूपये)
♦️ नक्सल संगठन में कार्यावधि:-
???? वर्ष 2015 से 2019 तक बाल संघम सदस्य।
???? वर्ष 2019 से 2019 माह अगस्त तक टेकलगुड़ा बाल संघम अध्यक्ष।
???? वर्ष 2019 माह सितम्बर से 2020 तक बटालियन नंबर 01 का राजनीति इंचार्ज/एसजेडसीएम सन्नू दादा का गार्ड।
???? वर्ष 2021 से 2022 तक बटालियन नंबर 01 का राजनीति इंचार्ज/एसजेडसीएम सन्नू दादा का गार्ड कैडर सदस्य,।
???? वर्ष 2023 से 2024 माह नवम्बर तक तक तक बटालियन नंबर 01 का राजनीति इंचार्ज/एसजेडसीएम सन्नू दादा का गार्ड पार्टी सदस्य।
???? वर्ष 2025 माह जनवरी से अब दक्षिण सब जोनल बस्तर ब्युरो मोपोस टीम इंचार्ज/बटालियन नंबर 01 का राजनीति इंचार्ज/एसजेडसीएम सन्नू दादा का गार्ड/पीपीसीएम।
???? अंतिम धारित हथियार- इंसास
???? घटना/ गतिविधि जिसमें शामिल रहा है:-
???? टेकलगुड़ा फायरिंग:- वर्ष 2021 में टीसीओसी अभियान के दौरान जिला बीजापुर से निकली पुलिस गस्त सर्चिंग पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल रहा।
???? (04) उईका लालू पिता स्व.लखमू निवासी बेदरे कोरेंगपारा थाना जगरगुण्ड़ा जिला सुकमा (छ0ग0) (प्लाटून नंबर 10 का पार्टी सदस्य/पूर्व में पष्चिम बस्तर डिवीजन अन्तर्गत कम्पनी नंबर 02 का इंचार्ज/एसजेडसीएम, व्यक्टेंश का गार्ड, ईनामी 02 लाख रूपये)।
♦️ नक्सल संगठन में कार्यावधि:-
???? वर्ष 2016 माह दिसम्बर से वर्ष 2017 से माह दिसम्बर तक संघम सदस्य।
???? वर्ष 2017 से 2020 माह दिसम्बर तक एसजेडसीएम व्यंकटेश (कम्पनी नंबर 02 का इंचार्ज/पष्चिम बस्तर डिवीजन अन्तर्गत) का सुरक्षा गार्ड सदस्य, (दक्षिण बस्तर डिवीजन अन्तर्गत) ।
???? वर्ष 2021 माह सिम्बर से 2023 माह दिसम्बर तक एसजेडसीएम व्यंकटेश (कम्पनी नंबर 02 का इंचार्ज/के0के0बी0एन0 डिवीजन अन्तर्गत) का सूरक्षा गार्ड सदस्य एवं कम्पनी नंबर 08 के साथ रहकर कार्य किया।
???? वर्ष 2024 माह मार्च से 2024 माह मई तक जगरगुण्ड़ा एरिया कमेटी अन्तर्गत प्लाटून नंबर 10 का पार्टी सदस्य।
???? अंतिम धारित शस्त्र:- बीजीएल लांचर।
♦️ घटना/गतिविधि जिसमें शामिल रहा:-
???? मिनपा मुठभेड़- वर्ष 2020 माह मार्च में ग्राम मिनपा थाना चिंतागुफा के जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की घटना में शामिल रहा।
???? टेकलगुडा एम्बुश:- वर्ष 2021 में ग्राम टेकलगुड़ा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एम्बुश लगाकर फायरिंग करने की घटना मे शामिल रहा,
???? धर्मावरम कैम्प फायरिंग:- वर्ष 2024 में पुलिस नवीन धर्मावरम कैम्प को चारों ओर से घेरकर फायरिंग करने की घटना में शामिल रहा
◾ रउल एरिया मे फायरिंग (ओड़िशा):- वर्ष 2023 में रउल एरिया में नक्सल डेरा में पुलिस फोर्स के द्वारा फायरिंग करने की घटना में शामिल रहा।
???? (05) महिला माड़वी कोसी पिता स्व0 आयता मुरिया निवासी मड़कमगुड़ा थाना चिंतलनार जिला सुकमा, (पामेड़ एरिया कमेटी कृषि शाखा सदस्या ईनामी 02 लाख रूपये),
♦️ नक्सल संगठन में कार्यावधि:-
???? वर्ष 2010 से 2011 माह दिसम्बर तक ग्राम मड़कमगुडेम बाल संघम सदस्या।
???? वर्ष 2012 से 2022 माह अगस्त तक पामेड़ एरिया कमेटी सीएनएम सदस्या, धारित शस्त्र-सिंगल शॉट।
???? वर्ष 2022 माह सितम्बर से 2024 माह अगस्त तक पामेड़ एलओएस डिप्टी कमाण्डर, धारित शस्त्र-303 रायफल।
???? वर्ष 2024 माह सितम्बर से अब तक पामेड़ एरिया कमेटी कृषि शाखा सदस्या।
???? अंतिम धारित शस्त्र:- इंसास।
???? (06) मड़कम हुंगा पिता स्व0 लक्खा उम्र लगभग 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी मोरपल्ली बरदापारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा (मोरपल्ली आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष, ईनामी 02 लाख रूपये)
♦️ नक्सल संगठन में कार्यावधि:-
???? वर्ष 2011 से 2013 तक ग्राम मोरपल्ली बाल संघम सदस्य।
???? वर्ष 2014 से 2015 तक मोरपल्ली आरपीसी सीएनएम सदस्य।
♦️ वर्ष 2016 से अब-तक मोरपल्ली आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष।
???? अंतिम धारित हथियार- 12 बोर।
???? (07) मुचाकी बुधरा पिता स्व0 भीमा निवासी पूवर्ती ओईपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा (पूवर्ती आरपीसी मिलिषिया कमाण्डर, ईनामी 02 लाख रूपये)
♦️ नक्सल संगठन में कार्यावधि:-
???? वर्ष 1999 से 2005 तक ग्राम पूवर्ती बाल संघम सदस्य।
???? वर्ष 2006 में स्वयं की माताजी का निधन होने के कारण लगभग 02 वर्ष तक संगठन छोड़कर घर पर निवासरत था।
???? वर्ष 2008 से 2014 तक पुनः ग्राम पूवर्ती डीएकेएमएस/संघम सदस्य के पद पर शामिल किया गया।
???? वर्ष 2015 से 2017 तक स्वयं की पत्नी टीबी बीमार से पीड़ित होने के कारण संगठन छोड़कर घर निवासरत था।
???? वर्ष 2018 में पुनः पूवर्ती आरपीसी मिलिषिया सदस्य के पद पर शामिल किया गया।
???? वर्ष 2019 से 2020 तक पूवर्ती आरपीसी ‘‘सी’’ सेक्षन कमाण्डर।
???? वर्ष 2021 से 2023 माह अगस्त तक पामेड़ एरिया मिलिशिया कम्पनी प्लाटून ‘‘ए’’ का डिप्टी कमाण्डर।
???? वर्ष 2023 से अब-तक पामेड़ एरिया मिलिषिया कम्पनी प्लाटून ‘‘ए’’ कमाण्डर।
♦️ घटना/गतिविधि, जिसमें शामिल रहा है:-
???? वर्ष 2022 में भारत बंद अहवान के दौरान ग्राम तर्रेम में स्थापित किये गये नये कैम्प के पास आकर हवाई फायरिंग करने की घटना में शामिल रहा।
???? वर्ष 2024 माह फरवरी में टेकलगुड़ा कैम्प में आकर फायरिंग करने की घटना में शामिल रहा।
???? वर्ष 2024 में ग्राम टेकलगुड़ा एवं पेद्दागेलूर पूवर्ती के बीच स्थित बण्डी मेट्टा पहाड़ी में अलग-अलग स्थानों पर लगभग 40-50 गड्डे खोदकर स्पाईक लगाने की घटना में शामिल रहा।
???? वर्ष 2024 में ग्राम टेकलगुड़ा के जंगल में विधान सभा चुनाव बहिष्कार करने एवं चुनाव सुरक्षा में लगे पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के ईरादे से अलग-अलग स्थानों पर लगभग 45-50 गड्डे खोदकर स्पाईक लगाने की घटना में शामिल रहा।
???? विदित हो कि उक्त आत्मसमर्पित नक्सलियों में से 01 नक्सल दम्पति ‘‘ महिला रव्वा मूके उर्फ भीमे एवं पुरूष हेमला हिड़मा पिता भीमा’’ जो नक्सल संगठन में सक्रिय रहकर एक-दूसरे से प्रेम-प्रसंग होने पर विवाह किया गया था।










.jpg)

.jpg)
.jpg)
Leave A Comment