ग्राम चकरभाठा बना उप तहसील, 62 गांवों को मिलेगा लाभ
मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव की मंशानुरूप ग्रामीणों को प्रशासनिक सुविधाएं सुगम रूप से उपलब्ध कराने के लिए मुंगेली जिले के ग्राम चकरभाठा को उप तहसील घोषित किया गया है। इस निर्णय से 29 ग्राम पंचायतों के 62 गांवों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।
अब ग्रामीणों को नामांतरण, भू-अधिकार पत्र, विभाजन, खसरा-खतौनी सहित अन्य राजस्व कार्यों के लिए जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और संसाधनों की बचत होगी।
प्रशासनिक कार्य होंगे सुगम
कलेक्टर ने एसडीएम मुंगेली को निर्देशित किया है कि ग्राम चकरभाठा में उप तहसील संचालन के लिए उपलब्ध अमलों से अस्थायी व्यवस्था करते हुए शीघ्र संचालन प्रारंभ किया जाए।
चकरभाठा उप तहसील के अंतर्गत निम्नलिखित पटवारी हल्का शामिल किए गए हैं:
-पटवारी हल्का नंबर 29, 30, 31, 32, 33, 35, 36, 37, 38, 39 और 40
-आरआई सर्किल टेमरी के 10 पटवारी हल्के
-आरआई सर्किल मुंगेली ग्रामीण का 01 पटवारी हल्का
ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत
ग्राम चकरभाठा को उप तहसील बनाए जाने से आसपास के ग्रामीणों को भू-अधिकार पत्र, नामांतरण, विभाजन, खसरा-खतौनी जैसे राजस्व कार्यों के लिए स्थानीय स्तर पर ही सुविधा उपलब्ध होगी।इसके अलावा, राजस्व मामलों की सुनवाई भी उप तहसील में ही होगी, जिससे लोगों को बार-बार जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा और प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी। यह निर्णय प्रशासनिक सुविधा बढ़ाने और ग्रामीणों को त्वरित सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

-copy.jpg)
.jpg)









.jpg)
.jpg)
Leave A Comment