शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर कर, लंबित महंगाई भत्ता जल्द दें – शालेय शिक्षक संघ
मुंगेली । छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ ने शिक्षकों की वेतन विसंगति, क्रमोन्नति और पूर्ण पेंशन की मांग को लेकर सरकार से आगामी बजट में प्रावधान करने की मांग की है।
संघ के जिलाध्यक्ष दीपक वेंताल ने बताया कि प्रदेश के एलबी संवर्ग के शिक्षक अब तक प्रधानमंत्री की गारंटी लागू नहीं होने से नाराज हैं। भाजपा के घोषणा पत्र में सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने, क्रमोन्नति वेतनमान देने, लंबित महंगाई भत्ता और एरियर्स राशि देने का वादा किया गया था।
संघ के जिला सचिव नेमीचंद भास्कर और ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश देवांगन ने बताया कि पूर्व सेवा की गणना कर पुरानी पेंशन देने, केंद्र सरकार की तर्ज पर 20 वर्ष की सेवा में पूर्ण पेंशन देने और लंबित 3% महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2024 से एरियर्स सहित भुगतान करने की मांग की जा रही है। शिक्षक संगठन शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले इन मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन कर चुका है। शिक्षक संघ ने सरकार से बजट में इन मांगों को शामिल कर शीघ्र समाधान की मांग की है।


.jpg)









.jpg)
.jpg)
Leave A Comment