रायपुर में बिजनेसगढ़ ने सफलतापूर्वक आयोजित किया डी 2सी फाउंडर्स मीटअप
रायपुर । बिजनेसगढ़ द्वारा डी2सी फाउंडर्स मीटअप का आयोजन विगत दिवस इन्वोव8 को-वर्किंग स्पेस रायपुर में किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (डी 2सी ) ब्रांड्स को विकसित करने और नए स्टार्टअप्स को सही दिशा प्रदान करना रहा ।
इस कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में प्रिंटमीने के संस्थापक और सीईओ हर्षवर्धन अग्रवाल ने अपनी उद्यमशीलता यात्रा साझा की और डी 2 सी ब्रांड्स को स्केल करने की रणनीतियों पर गहन चर्चा की। उन्होंने ब्रांड पोजिशनिंग, कस्टमर एक्विजिशन और डिजिटल टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल करने के टिप्स साझा किए।
इस इवेंट को मेट्री स्कूल ने ईकोसिस्टम पार्टनर के रूप में समर्थन दिया, जिससे छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप समुदाय को और मजबूती मिली। उपस्थित फाउंडर्स और उद्यमियों ने नेटवर्किंग और ज्ञान-साझाकरण से लाभ उठाया, जिससे यह मीटअप और भी सफल रहा।
बिजनेसगढ़ के सह-संस्थापक डॉ. डोमेंद्र सिंह गंजीर ने कहा, "छत्तीसगढ़ के टियर-2 और टियर-3 शहरों में D2C ब्रांड्स की अपार संभावनाएं हैं। बिजनेसगढ़ का उद्देश्य ऐसे इवेंट्स के जरिए फाउंडर्स को सही मार्गदर्शन और नेटवर्किंग के अवसर उपलब्ध कराना है।"
इवेंट के अंत में ओपन नेटवर्किंग सेशन आयोजित किया गया, जहां फाउंडर्स ने एक-दूसरे के साथ विचार साझा किए और संभावित सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की।
बिजनेसगढ़ के बारे में:
बिजनेसगढ़ एक स्टार्टअप समुदाय है, जो नए और बढ़ते उद्यमों को मेंटरशिप, नेटवर्किंग और नॉलेज-शेयरिंग के माध्यम से आगे बढ़ाने में मदद करता है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ में एक मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम तैयार करना है।




.jpg)


.jpg)

.jpg)
.jpg)
Leave A Comment