मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 150 जोड़़े परिणय सूत्र में बंधे
- विधायक सुश्री लता उसेण्डी सहित जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
*कोण्डागांव। राज्य शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आज कोण्डागांव के डी.एन.के. कॉलोनी ग्राउंड में एक सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 150 जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर दाम्पत्य जीवन की शुरूआत की।
कार्यक्रम में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी और अन्य जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। विधायक सुश्री लता उसेंडी ने नवदंपत्तियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोई भी गरीब परिवार अपनी बेटी के विवाह के लिए आर्थिक दबाव महसूस न करे।शासन हर एक गरीब परिवार के बेटियों के साथ खड़ा है, और इसी उद्देश्य के साथ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की शुरुआत की गई थी।उन्होंने कहा कि यह योजना गरीब परिवारों को शादी के खर्चों से राहत प्रदान करती है, ताकि माता-पिता को कर्ज लेने की आवश्यकता न पडे़ और परिवार आर्थिक संकट में न फंसे।
विवाह के बाद सभी जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया और सभी जोड़े को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत कन्या के नाम से 35 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम वैदिक रीति-रिवाजों और अनुष्ठानों के साथ गायत्री समाज के प्रतिनिधियों द्वारा संपन्न कराया गया। नवदंपत्तियों के परिजनों ने भी इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, श्री दीपेश अरोरा, जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, एसडीएम श्री अजय उरांव और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)






.jpg)
.jpg)
Leave A Comment