सरयूपारीण ब्राह्मण समाज करेगा निशुल्क समाजिक सामूहिक विवाह का आयोजन
रायपुर। सरयूपारीण ब्राह्मण समाज की कार्यकारणी की बैठक आज अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें निःशुल्क व्रतबंध कार्यक्रम की समीक्षा की गई ,तथा शीघ्र ही ब्राह्मण समाज के विवाह योग्य जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक विवाह कराने का निर्णय लिया गया,समाज के प्रवक्त संजय तिवारी ने बताया कि कार्यकारिणी ने सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया है कि समाजिक सामूहिक निःशुल्क विवाह में द्वारचार से ले कर लड़की की विदाई तक का सभी प्रकार का खर्च समाज द्वारा विहित होगा। डॉ शुक्ला ने बैठक में निःशुल्क विवाह कार्यक्रम का उद्देश्य फिजूल खर्च पर रोक तथा परिजनों के विवाह पर खर्च की राशि विवाह पश्चात नव दंपत्तियों को देने की अपील की जिससे वे विवाह पश्चात सुचारू जीवन यापन कर सके तथा सनातन धर्म संस्कृति एवं परंपरा का विद्वान आचार्यों की निगरानी में किया जाएगा । कार्यकारिणी ने यह भी तय किया है कि सामूहिक निःशुल्क विवाह में सर्व ब्राह्मण समाज के विवाह योग्य वर वधु शामिल हो सकेंगे ।
बैठक में ब्राह्मण समाज के सभी निर्वाचित महापौर, पार्षदों, जिला जनपद सदस्यों के सम्मान करने तथा 16 मार्च को होली मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया,बैठक में कोषाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने आय व्यय का विवरण दिया,राजेश त्रिपाठी सह सचिव ने कार्यक्रम संचालन किया वही आर एल द्विवेदी,संगम लाल त्रिपाठी, अभय तिवारी विजयकांत शर्मा ,बैजनाथ मिश्रा शिवमूर्ति तिवारी दुर्गा शंकर पूरा मिथलेश दुबे चंद्रशेखर द्विवेदी,आचार्य यदुवंश मणि त्रिपाठी,प्रमोद शर्मा प्रवीण चौबे आदि उपस्थित रहे।




.jpg)


.jpg)

.jpg)
.jpg)
Leave A Comment