मंडल के सभागृह में रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ
- आध्यात्मिक समिति के अभियान में 61वें सप्ताह भी महिलाओं में सामूहिक पाठ को लेकर दिखा उत्साह
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से महाराष्ट्र मंडल के क्षत्रपति शिवाजी सभागृह में शनिवार को
अवंती विहार, शंकर नगर और देवेंद्र नगर महिला केंद्र के महिलाओं की ओर से रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। वहीं वल्लभनगर, बूढ़ापारा और सरोना केंद्र की महिलाओं ने अपने- अपने क्षेत्रों के मंदिरों में राम रक्षा स्तोत्र व हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ का साप्ताहिक अभियान इस सप्ताह भी पूरे जोश के साथ जारी रखा।
मंडल के आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि मंडल के सभी महिला केंद्रों की ओर से हर शनिवार को रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का नियमित पाठ किया जा रहा है। इस शनिवार, एक मार्च को अवंती विहार, शंकर नगर और देवेंद्र नगर महिला केंद्र की संयोजिका नीता भंडारकर, आरती गोवर्धन और सविता भागडीकर ने मंडल के मिनी हाल में रामरक्षा स्त्रो त और हनुमान चालीसा का साप्ताहिक पाठ किया। मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से इस अभियान को एक मार्च 2025 को 61 सप्ताह पूरे हो गए हैं। महिला केंद्रों में इस अभियान को लेकर अभी भी उनता ही जोश है, जितना अभियान की शुरुआत में था।
शंकर नगर बाल वाचनालय व गार्डन की प्रभारी रेणुका पुराणिक ने बताया कि प्रियदर्शिनी नगर स्थित मंदिर में वल्लभनगर केंद्र की महिलाओं ने हनुमान चालीसा और रामरक्षा स्तोत्र का पाठ किया। इस दौरान मनीषा सदन, सीना, दुबे, दीपाली गोयल, श्रीवास्तव, नीलू दवे सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। वहीं सालासर सोसयटी सरोना स्थित हनुमान मंदिर में सरोना केंद्र की महिलाओं ने सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का मिलकर पाठ कर श्रीराम की स्तुति की। इस दौरान विभा पाण्डे, आरती ठोंबरे, मीना परदेशी, गायत्री चन्द्राकर, तनु श्रीधर, गिरजा साहू प्रमुख रुप से उपस्थित थे।
बूढ़ापारा केंद्र की महिलाओं ने बूढ़ापारा स्थित हनुमान मंदिर में पूरे कल उत्साह के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान अनघा करकशे, दमयंती देशपांडे, अर्चना पराड़कर, मंजुषा काले, प्रणिता नलगुंडवार शामिल हुईं।




.jpg)


.jpg)

.jpg)
.jpg)
Leave A Comment