लाइनमेन दिवस पर 60 विद्युत कर्मियों को होगा सम्मान
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी कल 4 मार्च को प्रदेशभर में लाइनमेन दिवस का आयोजन कर रही है, इसमें विद्युत आपूर्ति करने वाले मैदानीकर्मियों के सम्मान में हर संभाग स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित कल्याण भवन में सम्मान समारोह का आयोजन दोपहर 12 बजे से किया गया है, जिसमें रायपुर शहर क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र के विपरीत परिस्थितियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 60 लाइनमेन को सम्मानित किया जाएगा।
इसी तरह प्रदेश के सभी क्षेत्रीय व संभागीय कार्यालयों में भी लाइनमेन दिवस मनाया जाएगा। राजधानी में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीमसिंह कंवर होंगे। इसमें रायपुर शहर क्षेत्र के 20 एवं रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के 40 लाइनमेन को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक श्री संदीप वर्मा, मुख्य अभियंता श्री एम. जामुलकर एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री संजीव सिंह भी उपस्थित रहेंगे। लाइनमेन दिवस देश भर में निर्बाध विद्युत वितरण सुनिश्चित करने वाले लाइनमेन और ग्राउंड मेंटेनेंस स्टाफ के समर्पण तथा सेवा के सम्मान में मनाया जाता है। इसकी शुरूआत केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण, विद्युत मंत्रालय ने 2021 में की। इसका उद्देश्य विद्युत उत्पादन से लेकर पारेषण और वितरण में लगे लाखों कर्मियों की सेवा को सम्मानित करना है। इस कार्यक्रम में सुरक्षा सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान, सुरक्षा यंत्रों और उपकरणों का प्रदर्शन एवं कार्यस्थल सुरक्षा प्रोटोकॉल को सुदृढ़ करने के लिये उपाय बताये जाएंगे।

.jpg)


.jpg)


.jpg)

.jpg)
.jpg)
Leave A Comment