ब्रेकिंग न्यूज़

आयुक्त ने स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024  एवं राजस्व वसूली कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिये

  सभी मुख्य मार्गो की सफाई व्यवस्था सुधारने कहा, सभी बड़े बकायादारों से सख्ती से बकाया वसूलने के दिए निर्देश0                                                                                                                                                                             रायपुर/ रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में साप्ताहिक समीक्षा बैठक लेते हुए विभिन्न कार्यो की प्रगति की जानकारी लेकर समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश निगम अधिकारियों को दिये। 

      आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने अपर आयुक्त सर्वश्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता,  यू.एस. अग्रवाल, पंकज के. शर्मा, विनोद पाण्डेय, श्रीमती कृष्णा खटीक, उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा, श्री जसदेव सिंह बाबरा, डाॅ. दिव्या चंद्रवंशी , संयुक्त संचालक वित्त श्री दिनेश निर्मलकर, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तृप्ति पाणीग्रही, राजस्व अधिकारी श्री खीरसागर नायक, निगम सचिव श्री सूर्यकान्त श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता ( संविदा ) श्री बद्री चंद्राकर, सभी जोन कमिश्नरों कार्यपालन अभियंताओं, सभी विभागों के प्रभारी अधिकारियों की उपस्थिति में साप्ताहिक समीक्षा बैठक लेते हुए अधिकारियों को स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024  और राजस्व वसूली कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने  के निर्देश दिये हैँ, आयुक्त ने जोन कमिश्नरों को निर्देशित किया है कि रायपुर शहर के समस्त मुख्य मार्गो की सफाई व्यवस्था में प्रतिदिन सतत मॉनिटरिंग कर सुधार राजधानी शहर के अनुरूप लाने का कार्य किया जाये, सफाई व्यवस्था सुधार कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा हीलाहवाला कदापि सहन नहीं किया जायेगा और जवाबदेही तय कर सम्बंधितों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी, सभी मुख्य मार्गो में सफाई दिखना चाहिए, यह सभी जोन कमिश्नर अपने - अपने जोन क्षेत्र में हर हाल में सुनिश्चित कर लेवें । यहाँ यह उल्लेखनीय है कि विगत कुछ दिनों पूर्व नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024 की तैयारियों सम्बंधित कार्य, राजस्व वसूली अभियान सम्बंधित कार्य, विकास और निर्माण कार्य योजनाओं का समन्वय एवं समीक्षा हेतु जोन भ्रमण के लिये निगम अपर आयुक्त श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता को जोन 2 की, अपर आयुक्त श्री यू.एस. अग्रवाल को जोन 5, श्री पंकज के. शर्मा को जोन 6, श्री विनोद पाण्डेय को जोन 3, उपायुक्त डाॅ. अंजली शर्मा को जोन 9, श्री जसदेव सिंह बाबरा को जोन 1, श्रीमती प्रिती सिंह को जोन 8, डाॅ. दिव्या चंद्रवंशी को जोन 10, राजस्व अधिकारी श्री खीरसागर नायक को जोन 7, निगम सचिव श्री सूर्यकांत श्रीवास्तव को जोन 4 के प्रभारी अधिकारी का प्रशासनिक कार्य दायित्व दिया है । जोन के प्रभारी अधिकारी संबंधित जोन कमिश्नर , कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, जोन स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक राजस्व अधिकारी, वार्ड प्रभारी सहित प्रतिदिन नियमित रूप से संबंधित जोन के वार्डो का भ्रमण कर जनसमस्याओं का निराकरण इस संदर्भ में कर रहे हैँ। 
      बैठक में आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने सभी जोन अधिकारियों को निर्देश दिये हैँ कि स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024 में जनभागीदारी मोहल्ला स्तर पर, कॉलोनी स्तर पर, कॉलोनी के रहवासियों द्वारा स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी का कार्य किया जाना है। रहवासी संघ द्वारा कॉलोनी से निकलने वाले दूषित जल का उपचार कर पुनः उपयोग में लाया जाना एवं उनके द्वारा निकले गीले कचरे का होम कम्पोस्टिंग का कार्य किया जाना । कॉलोनी पर रैन वॉटर हारवेस्टिग होना चाहिये । स्वच्छतम मोहल्ला, स्वच्छतम होटल, स्वच्छतम बाजार, स्वच्छतम स्कूल, स्वच्छतम हॉस्पिटल, स्वच्छतम प्रतिष्ठान, स्वच्छतम कार्यलय आदि को चिन्हित कर सम्मानित किया जाना है। ब्राड एम्बेस्डर द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने का कार्य किया जाना है। जनप्रतिनिधियो द्वारा आईईसी (स्वच्छता के क्षेत्र में जन जागरूकता) का प्रचार -  प्रसार किया जाना है । युजर चार्ज के लिये वसूली किया जाना है । लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने के लिये गंदगी फैलाने पर स्पॉट जुर्माना, कचरा जलाने पर जुर्माना करना, खुले में पेशाब, शौच करने पर जुर्माना करना है । पॉलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक,  प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग किये जाने पर जुर्माना किया जाना है । बर्तन बैंक, फूड  बैंक, कपड़ा बैंक, झोला बैंक व बुक बैंक का कार्य प्रत्येक जोन में कराया जाना है । प्रत्येक जोन में i लोन मेला का आयोजन कराया जाना है। स्टैंड अलोन यूरिनल की व्यवस्था, (मल्टी लेवल पार्किंग, आईएसबीटी, नालंदा परिसर तथा अन्य स्थानों पर ) किया जाना है । वार्डो में घरों में होम कम्पोस्टिंग को प्रोत्साहित किया जाना होगा। वार्डो को आत्मनिर्भर बनाया जाना जैसे कि घरों से निकलने वाले गीले कचरे का निष्पादन (कम्पोस्ट बनाकर) एवं सूखे कचरे को 3 आर सिद्धांत (रिड्युज, रियुज, रिसायकल) द्वारा निपटान किया जाकर आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। आयुक्त ने इस संदर्भ में सभी जोन कमिश्नरों को आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया है। गार्बेज फ्री सिटी 2024 असेसमेंट में 7 स्टार की तैयारी, दुकानों एवं व्यवसायिक क्षेत्रों में की जाने वाली तैयारी, सी एण्ड डी वेस्ट प्लांट कलेक्शन एवं सेग्रीगेशन में की जाने वाली तैयारी, ट्रांसपोर्ट हब में की जाने वाली तैयारी, आवासीय क्षेत्रों में की जाने वाली तैयारी, शैक्षणिक एवं संस्थागत क्षेत्रों में की जाने वाली तैयारी, तालाबों में की जाने वाली तैयारी, वाटर प्लस 2024 असेसमेंट हेतु फील्ड स्तर पर की जाने वाली तैयारी, स्लम बस्तियों के क्षेत्रों में की जाने वाली तैयारी, आवासीय क्षेत्र, व्यवसायिक क्षेत्र, सार्वजनिक क्षेत्र, ट्रांसपोर्ट क्षेत्र, निर्माण क्षेत्र, औद्योगिक क्षेत्र, सड़कों एवं मार्गो में,  वाटर बाॅडी में, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में की जाने वाली तैयारी के संदर्भ में सभी जोन अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये हैँ। 
         आयुक्त ने सभी जोनों के सभी वार्डो में राजस्व वसूली का कार्य डोर टू डोर प्राथमिकता से प्रतिदिन तेजी के साथ सर्वोच्च प्राथमिकता निगम हित में अभियान पूर्वक करने के निर्देश अधिकारियों को दिये है। आयुक्त ने व्यवसायिक क्षेत्रों, होटलों, व्यवसायिक परिसरों, माॅल, बड़े आवासीय परिसरों, कालोनियों में कर वसूली हेतु डिमांड नोट देने एवं सभी बड़े बकायादारों से शत -प्रतिशत बकाया राजस्व वसूली नियमानुसार सख्ती के साथ किया जाना  पहली प्राथमिकता बनाकर सुनिश्चित करने निर्देशित किया  है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english