ब्रेकिंग न्यूज़

नव पदस्थ कलेक्टर अभिजीत सिंह ने पदभार ग्रहण किया

 दुर्ग / जिले के नव पदस्थ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह (आईएएस) ने गुरूवार अपरान्ह 3.30 बजे कलेक्टोरेट दुर्ग में पदभार ग्रहण कर लिया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2012 बैच के अधिकारी श्री अभिजीत सिंह इससे पूर्व नारायणपुर और कांकेर जिले में कलेक्टर के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। श्री सिंह छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग में विशेष सचिव गृह एवं जेल विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार विशेष सचिव, चिकित्सा, शिक्षा विभाग एवं सचिव लोक सेवा आयोग के पद पर पदस्थ थे। पदभार ग्रहण की प्रारंभिक औपचारिकता के बाद कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कलेक्टोरेट की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया और अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। प्रभारी कलेक्टर श्री अरविन्द एक्का ने कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह को कार्यभार सौंप कर उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री एम. भार्गव, जिला पंचायत के सीईओ श्री बी.के. दुबे, आयुक्त नगर निगम दुर्ग श्री सुमीत अग्रवाल, एसडीएम दुर्ग श्री हरवंश सिंह मिरी, एसडीएम धमधा श्री सोनल डेविड, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती लता उर्वशा एवं श्रीमती सिल्ली थामस, डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम ध्रुव, जिला कोषालय अधिकारी श्री राघवेन्द्र कुमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english