महाराष्ट्र मंडल में समाजसेवी महिलाओं का सम्मान आज
- उर्मिला फाउंडेशन की ओर से महिलाओं के लिए नि:शुल्क हेल्थ चेकअप की व्यवस्था
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल और उर्मिला फाउंडेशन की ओर से महिला दिवस की पूर्व संध्या पर 7 मार्च को समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 4 बजे चौबे काॅलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल भवन में होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर मीनल चौबे होंगी। वहीं स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. मंजू नेभानी बतौर स्पीकर कार्यक्रम में शामिल होकर महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की टिप्स देंगी।
मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि महिला दिवस के अवसर पर समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. मंजू नेभानी होंगी और महिलाओं को खुद के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेंगी। इस अवसर पर उर्मिला मेमोरियल हाॅस्पिटल के सौजन्य से फ्री हेल्थ चेकअप कैंप भी लगाया जा रहा है। जहां महिलाओं का बीपी, शुगर, एचबी, बीएमआई टेस्ट किया जाएगा।
मंडल की उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल ने बताया कि कार्यक्रम में कन्यकुब्ज ब्राह्मण समाज की मीनाक्षी बाजपेई, लायंस क्लब सरोज पांडे, शुभारंभ फाउंडेशन सीमा काटनकर, सामाजिक कार्यकर्ता हर्षिता लांजेवार, सिंधी समाज से माही बुलानी, वर्ल्ड ब्राह्मण समाज से नमिता शर्मा, मराठा समाज से सुषमा मलिक, मनीषा गायकवाड, स्मिता देशपांडे, शुभांगी आप्टे, महाराष्ट्रीय तेली समाज से वीणा कुंबस्कर, कुनबी समाज से सारिका गेडेकर और सुनीता चांसौरिया के साथ समाज की औरतों को ढोल बजाना सिखाने वाली ट्रेनर रुखमणी रामटेके का सम्मान किया जाएगा।
शंकर नगर बाल वाचनालय प्रभारी रेणुका पुराणिक के मुताबिक मंडल के सभी 16 महिला केंद्रों की संयोजिका और सह संयोजिकाओं को दो- दो मिनट के लिए मंच दिया जाएगा, जिसमें वे 'तुम समाज के लिए क्या कर सकते हो' विषय पर अपने विचार रखेंगी। इस कार्यक्रम में देवेंद्र नगर स्थित उमा ट्रेडर्स सहयोग कर रहे हैं।

.jpg)







.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment