ब्रेकिंग न्यूज़

जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने ली शांति समिति की बैठक

सभी सौहार्द्र पूर्ण ढंग से और भाईचारे के भाव के साथ त्यौहार मनाएं : एडीएम 
डीजे व मुखौटे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, तेज रफ्तार वाहन चलाने पर होगी कार्यवाही
सभी समाज प्रमुख हुए शामिल, शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का आग्रह
रायपुर । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आज जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक ली। इस बैठक में सभी समाज के प्रमुख नागरिक शामिल हुए और उन्हें होली व अन्य त्यौहारों के मद्देनजर शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के निर्देश दिए गए। एडीएम श्री देवेन्द्र पटेल ने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में होली का त्योहार आने वाला है और इस समय रमजान का महीना भी चल रहा है। नागरिकों से आग्रह है कि सौहार्द्र पूर्ण वातावरण में और भाईचारे के साथ इसे मनाएं। साथ ही प्रशासन से समन्वय बनाएं रखें। इस दौरान समाज प्रमुखों ने भी अपने-अपने सुझाव रखें। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर सुश्री अनुपमा आनंद, परिवीक्षाधीन आईपीएस श्री अमन झा एवं एडिशनल एसपी श्री दौलतराम पोर्ते, अपर कलेक्टर श्रीमती अभिलाषा पैकरा तथा डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम रजक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थिति थे। 
 
        इस अवसर पर एडीएम श्री देवेन्द्र पटेल ने कहा कि होली का त्यौहार रंगों का त्यौहार है, जो हम सबके जीवन में खुशियां बिखेरते हुए रंगमय बनाता है। होलिका दहन के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर मुरूम की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए जोन आयुक्तों को निर्देशित किया गया है। सार्वजनिक स्थानों पर विद्युत व्यवस्था एवं साफ-सफाई किए जाएंगे। साथ ही पर्याप्त पानी की व्यवस्था की जाएगी। 
 
एडीएम श्री देवेंद्र पटेल ने कहा कि अस्त्र-शस्त्र के उपयोग एवं प्रदर्शन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। परीक्षाओं को ध्यान रखते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग धीमी स्वर में रात्रि 10 बजे तक ही किया जा सकेगा। मुखौटे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। जबरदस्ती चंदा वसूलने पर कार्यवाही की जाएगी, होलिका दहन सड़क किनारे किया जाएं और होलिका दहन के बाद रेत डलवाने का कार्य किया जाएगा। शराब दुकाने शासन के नीति अनुसार होली के दौरान बंद रहेगी। नगर सेना द्वारा होली त्योहार को देखते हुए फायर ब्रिगेड़ की व्यवस्था सुनिश्चित करें। होली गुलाल एवं रंग से खेली जावेगी। पेंट, कीचड़, वार्निश एवं ऐसे तत्व का उपयोग नहीं किया जाएगा जो शरीर के लिए हानिकारक हो। धार्मिक स्थान पर आने-जाने वालों पर रंग, गुलाल नही डाले जाएंगे। होलिका दहन का कार्य निर्धारित समय से किया जाएगा। खुली जीप अथवा अन्य चार पहिया वाहनों में समूह में एवं दो पहिया वाहनों में तीन सवारी बैठकर हुडदंग न करें और न ही लोंगो के घरों पर रंग डाले। तेज रफ्तार चलाने वाले वाहनों का चिंहाकन किया जाएगा और उन पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। मुखौटा लगाकर घूमने वालों पर भी सख्त कार्यवाही होगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कार्यवाही की जाएगी। हुडदंग करने वालों पर भी निगरानी रखी जाएगी, किसी भी तरह का अशांति फैलाने पर भी कार्यवाही होगी। इस बैठक में जिला प्रशासन और पुलिस के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english