ब्रेकिंग न्यूज़

 महाराष्ट्र मंडल की महिला कर्मियों का बीएमएस ने किया अभिनंदन

- भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई ने और भी कई संस्थाओं की नारी शक्तियों का किया सम्मान
 रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में समाजसेवा के लिए दिन- रात एक करने वाली मेहनतकश महिला कर्मचारियों का भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने शनिवार को चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र भवन में अभिनंदन किया। इसी तरह बीएमएस के पदाधिकारियों ने और भी कई संस्थाओं- संगठनों में जाकर वहां कार्यरत महिला कामगारों व अधिकारियों को सम्मानित किया। 
भारतीय मज़दूर संघ जिला रायपुर  के कोषाध्यक्ष पवन ओगले ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस साल भी बीएमएस ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गृहणियों, आंगनबाड़ी सहायिकाओं, स्व- सहायता समूह की महिलाओं, मितानिनों, रेलवे ऑटो यूनियन की महिला सदस्यों, समाज सेवी संस्थाओं में कार्यरत महिलाओं से उनके कार्यस्थल पर जाकर संपर्क किया एवं अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। संघ ने सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए उनके स्वावलंबी होने के साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की।
 इस कार्यक्रम में जिला मंत्री परमेश्वर कन्नौजे, शिव कुमार साहू, पवन ओगले, चित्रसेन साहू, संतोष तिवारी, संदेश गनवीर, महाराष्ट्र मंडल के सचेतक रविंद्र ठेंगड़ी, प्रबंधक बीएन नायडू मैडम, मेस व सखी निवास प्रभारी मंजरी बक्षी, दिव्यांग बालिका विकास गृह इंचार्ज रमा नाहरगढकर समेत संघ के अनेक पदाधिकारी शामिल हुए।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english