ब्रेकिंग न्यूज़

 स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने का जरिया है सरस मेला- अरूण साव

-उपमुख्यमंत्री ने किया संभागीय सरस मेले का उदघाटन
बिलासपुर / उपमुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरूण साव ने आज मुंगेली नाका मैदान में संभागीय सरस मेले का उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने लगाया गया सरस मेला स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और महिलाओं के साथ ही ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने का माध्यम है। समूह की दीदीयां आज आत्मनिर्भर हो रही है। अपने परिवार को आर्थिक मदद कर रही हैं। संभाग के सभी जिलों से दीदियां अपनी कला का प्रदर्शन करने आयी हैं। दूसरी महिलाओं को भी यहां आकर उनसे प्रेरणा मिलेगी और वे भी आत्मनिर्भरता की दिशा में अपने कदम बढ़ाएंगी। उन्होंने सभी स्टॉल का निरीक्षण किया। अपने उत्पाद लेकर पहुंची महिलाओं से चर्चा कर उनका मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर विधायक सर्व श्री धरमजीत सिंह, धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला, दिलीप लहरिया, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, जिला पंचायत सदस्यगण, कलेक्टर श्री अवनीश शरण, एसपी श्री रजनेश सिंह, डीफओ श्री सत्यदेव शर्मा, नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल, श्री दीपक सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे। 
         मुख्य अतिथि की आसंदी से उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चलायी जा रही हैं। महतारी वंदन योजना, उज्जवला योजना, लखपति दीदी जैसी सहित बहुत सारी योजनाएं महिलाओं की बेहतरी के लिए चलायी जा रही है। इन योजनाओं के चलते महिलाएं आज मजबूत हुई हैं। वे परिवार और समाज के विकास में अपना अमूल्य योगदान दे रही हैं। आज गांव -गांव में समूह की दीदियां लखपति बन गयी हैं। यहां सरस मेले में वे बिजौरी से लेकर गुलाल और अपने तमाम उत्पादों की बिक्री के लिए आयी हैं। उनका आत्मविश्वास देखते बनता है। जब तक महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर नहीं बनेंगी तब तक हमारा समाज भी सशक्त नहीं बनेगा। माननीय प्रधानमंत्री जी की मंशा है कि सभी दीदियां लखपति दीदी बनें, आत्मनिर्भर बनें।  विकसित और समृद्व भारत बनाने में अपना योगदान दे। महतारी वंदन योजना के 13 वीं किश्त भी महिलाओं को मिल चुकी है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने बताया कि मेले में 55 समूहों की महिलाओं ने लगभग 52 स्टॉलों में अपने उत्पादों की बिक्री के लिए प्रदर्शनी सजायी है। यह मेला 12 मार्च तक चलेगा। बिलासपुर संभाग के सभी जिलों से यहां समूह की महिलाएं आयी हैं। उन्होंने सभी से अपील की है कि सरस मेले में आकर इन उत्पादों को अवश्य खरीदें। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन सीईओ जिला पंचायत ने किया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english