राजनांदगांव में 19 मार्च को प्लेसमेंट कैंप
-900 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानिए कैसे करना होगा आवेदन
राजनांदगांव। : राजनांदगांव में 19 मार्च को एक बड़ा प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया गया है. इस रोजगार प्लेसमेंट कैंप में कुल 900 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होगी. जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव की तरफ से यह आयोजित किया गया है. इसमें फायर एण्ड सेफ्टी डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्ट्रीट्यूट राम नगर सुपेला भिलाई के लिए वैंकेसी है. जिसमें फायरमैन के लिए 20 पदों पर भर्ती की जाएगी.
कई पदों पर निकली वैकेंसी: इसमें सिर्फ पुरुष उम्मीदवारों को मौका मिलेगा. सिक्योरिटी गार्ड के 150 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. इसके अलावा सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 50 पदों पर नौकरी निकाली गई है. ड्राइवर के लिए 10 पदों पर भर्ती होगी. केयर टेकर के लिए 100 पदों पर नौकरी दी जाएगी.
छत्तीसगढ़ और एमपी के लिए भर्ती: सनसूर श्रृष्टि इंटरप्राजेस बजरंग चौक तुलसीपुर राजनांदगांव के लिए ब्रांच मैनेजर के 33 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर के 10 पद पर नौकरी निकाली गई है. शिव शक्ति एग्रीटेक लिमिटेड तेलीबांधा रायपुर के लिए सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव के 60 पदों पर नौकरी निकली है. सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरिटी सर्विसेस भिलाई के लिए 300 पोस्ट पर गार्ड की भर्ती होगी. इसके अलावा सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 50 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. इसी कंपनी में लेबर के लिए 100 पद पर नौकरी दी जाएगी. ये लेबर छत्तीसगढ़ में काम करेंगे. इसके अलावा लेबर के 100 पदों पर मध्यप्रदेश के लिए भर्ती होगी. आवेदक के लिए जरूरी जानकारी: इस रोजगार कैंप में शामिल होने वाले आवेदकों को शैक्षणिक योग्यता के सभी सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साइज फोटो और रोजगार पंजीयन कार्ड लाना जरूरी है.






.jpg)

.jpg)



.jpg)
.jpg)
Leave A Comment