ब्रेकिंग न्यूज़

14545 काल करो घर बैठे  मात्र ₹50 में प्रमाण पत्र पाओ, पेट्रोल और डीजल का पैसा बचाओ

 

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजना मोर संगवारी संचालित हो रही है। जिसके तहत नागरिको को घर बैठे-बैठे इस योजना का लाभ मिल सके। इस हेतु अलग-अलग क्षेत्रों के लिए एजेन्ट की नियुक्ति किए गए  है। जो मोर संगवारी योजना टोल फ्री नंबर 14545 पर काॅल कर एजेन्ट को अपने घर बुला सकते है। नागरिक अपनी आवश्यकता के अनुसार पूर्ण दस्तावेज एजेन्ट को देकर प्रमाण पत्र या किसी प्रकार का सुधार इत्यादि करा सकते है। नागरिको को पहले कोई भी प्रमाण पत्र बनाने के लिए इधर-उधर आफिस का चक्कर लगाना पड़ता था। यह कार्य कराने के लिए समय और पैसा भी खर्च करना पड़ता था। मोर संगवारी योजना के माध्यम से अब हर व्यक्ति घर बैठे अपनी जरूरत के दस्तावेज बनाकर प्राप्त कर सकते है।
    मोर संगवारी योजना के तहत मूल निवासी प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, दस्तावेज के नकल के लिए अनुरोध गैर-डिजिटल, मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड एपीएल/बीपीएल, राशन कार्ड सरेंडर/ट्रान्सफर, राशन कार्ड भर जाने पर, राशन कार्ड में सुधार के लिए, राशन कार्ड में सदस्य जोड़ने/हटाने के लिए, राशन कार्ड खो जाने/गुम जाने पर, जन्म प्रमाण पत्र, दुकान और स्थापना पंजीयन, भूमि सूचना, जन्म प्रमाण पत्र सुधार, मृत्यु प्रमाण पत्र सुधार, आधार मोबाइल नंबर अपडेट, बाल आधार नामांकन (0-5 वर्ष), पैन कार्ड, पैन कार्ड सुधार, पैन कार्ड डुप्लीकेट, असंगठित श्रमिक पंजीयन, असंगठित श्रमिक पंजीयन सुधार आदि सभी बना सकते है।
         वैशाली नगर  विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल,  सभी नागरिकों से, पार्षद गणों से, जनप्रतिनिधियों से सामाजिक संस्थाओं से अपील की है कि 26 प्रकार के सुविधाओं के लिए निगम भिलाई शासन के अन्य किसी कार्यालय में आने की आवश्यकता नहीं है। घर बैठे बैठे सब कुछ निदान हो जाएगा वह भी मात्र ₹50 में। इसका लाभ उठावे, लोगों को भी बताएं। यह सुविधा आपके लिए है। आपके परिवार के लिए है।  आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने निगम भिलाई क्षेत्र के सभी नागरिको से निवेदन किये है कि शासन की मोर संगवारी योजना बहुत ही अच्छी है। इसके माध्यम से सभी व्यक्ति अपने घर पर बैठे-बैठे टोल फ्री नंबर 14545 पर काॅल कर एजेन्ट को घर बुलाकर कोई भी प्रमाण पत्र बनवा सकते है। इस कार्य के लिए शासन द्वारा निर्धारित राशि तय की गई है, जो नागरिक को देना आवश्यक है। गर्मी में कहीं जाने की जरूरत नहीं है। संगवारी छुट्टी के दिनों में भी आकर के आपका काम कर सकता है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english