सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के होली मिलन में उड़े रंग गुलाल
- फाग गीतों ने जमकर तालियां बटोरी
-सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष डॉ. सुरेश शुक्ला ने तुलसी पूजन कर होली मिलन कार्यक्रम की शुरुआत की
रायपुर। सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में रविवार को मानस भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एच आर निक्को के प्रेसिडेंड आलोक पांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। होली मिलन समारोह में सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के महिला पुरुष और युवा सदस्यों ने बढ़ -चढक़र हिस्सा लिया।
सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष डॉ. सुरेश शुक्ला ने तुलसी पूजन कर तुलसीदास जी की प्रतिमा पर रंग गुलाल लगाकर होली मिलन कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में ढोल नगाड़े और सामूहिक फाग गीतों के बीच लोगों ने जमकर रंग और गुलाल उड़ाए। इस दौरान राममूर्ति शुक्ला का "आओ मिल जाए गले अब की बार होली में" तथा श्रीमती वंदना मिश्रा का " श्याम प्यारी सूरतिया " गीत ने जमकर तालियां बटोरी। इसी तरह चन्द्रशेखर द्विवेदी के गीत "" देखो रे देखो होली का त्यौहार आया... को भी बहुत सराहा गया। इसी तरह समाज के युवा वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाले बैजनाथ मिश्र, शुभम मिश्रा , संजय मिश्रा , अमित द्विवेदी ने भी अपने फाग गीतों से माहौल में होली के रंग बिखेर दिए।
आज के मिलन समारोह में डी एस परोहा ,राम मूरत तिवारी ,शैलेश तिवारी ,संगम लाल त्रिपाठी , प्रमोद शर्मा ,भोला तिवारी मित्रेश दुबे राजेश त्रिपाठी ,विजय कांत शर्मा,शैलेष शर्मा,सुमन त्रिपाठी अपर्णा त्रिपाठी सीमा पांडे बृजेश त्रिपाठी आदि सहित समाज के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। समाज के प्रवक्ता संजय तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने स्वरुचि भोज में शामिल होकर छप्पन भोग का आनंद लिया।









.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment