ब्रेकिंग न्यूज़

उड़नदस्ता दल द्वारा 22 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

 दुर्ग, / माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी 10वीं परीक्षा 2025 के अंतर्गत 17 मार्च 2025 को आयोजित सामाजिक विज्ञान (300) विषय पेपर के दौरान जिले के 05 उड़नदस्ता दल द्वारा 22 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किसी भी केन्द्र में अनुचित साधन का उपयोग नहीं पाया गया। जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार श्री अरविन्द कुमार मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग द्वारा 04 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141166 सेजेस अमलेश्वर, 141120 सांकरा, 141128 पाहंदा, 141126 सेजस जामगांव एम शामिल है। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा केन्द्रीय कृत परीक्षा 2025 कक्षा 05वीं के विभिन्न केन्द्रों का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया।   
इसी तरह श्री तनवीर अकील सहायक संचालक प्रभारी अधिकारी दुर्ग द्वारा 07 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141071 खपरी, 141008 सेजेस खम्हरिया, 141066 बेलौदी, 141050 उरला, 141076 बोरसी, 141053 धनोरा, 141014 पुरई शामिल है। श्री गोविंद साव विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी दुर्ग द्वारा 03 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141001 जेआरडी दुर्ग, 141071 खपरी, 141030 जेवरा सिरसा शामिल है। श्री प्रदीप कुमार महिलांगे विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पाटन द्वारा 06 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141123 शा.उ.मा.वि. कन्या सेलूद, 141124 सेजस सेलूद, 141127 देवादा, 141145 तेलीगुण्डरा, 141121 सेजस मर्रा, 141164 कानाकोट तथा श्री कैलाश साहू विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी धमधा द्वारा 02 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141101 अहेरी, 141107 सेजेस नंदिनी खंुदनी शामिल है।    

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english