ब्रेकिंग न्यूज़

 36 महिलाओं को महिला शिखर सम्मान

-भूमि उपाध्याय को  हॉकी के लिए मिला सम्मान
रायपुर. वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के संयुक्त तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को महिला शिखर सम्मान समारोह का आयोजन वृन्दावन हाल, रायपुर में किया गया. 
प्रदेश की विभिन्न विधा की ख्यातिलब्ध 36 विप्र महिलाओं का इस अवसर पर शॉल, बुके एवम् स्मृति चिन्ह (स्व. श्रीमती पार्वती देवी-रविशंकर मिश्रा स्मृति) देकर सम्मान किया गया. समारोह में नृत्य, गीत, संगीत ने समां बांधे रखा. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती मीनल चौबे-महापौर, विशेष अतिथि पार्षदगण श्रीमती सरिता आकाश दुबे, श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय, श्रीमती शताब्दी पाण्डेय एवं श्रीमती अर्पिता पाठक-उप संचालक, नगरीय प्रशासन, रायपुर थीं.
प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा ने वार्षिक प्रतिवेदन में संस्था द्वारा वर्ष में किये गये कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी दी. महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने सम्मानित महिलाओं के कार्य उपलब्धियों से अवगत कराया.
जिन महिलाओं का सम्मान किया गया उनके नाम एवम् कार्यक्षेत्र निम्नानुसार रहे- डाॅक्टर प्रीति उपाध्याय रायपुर- दिव्यांग शिक्षा एवं समाज सेवा, डाॅक्टर जया बाजपेयी रायपुर-चिकित्सा सेवा, श्रीमती वंदना तिवारी राजनांदगांव- शिक्षा व विप्र समाजसेवा, श्रीमती प्रीति मिश्रा रायपुर-साहित्य लेखन, श्रीमती मेघा आपटे रायपुर शिक्षा व साहित्य लेखन, डाॅक्टर संयुक्ता तिवारी धमतरी- शिक्षा व चिकित्सा सेवा, डाॅक्टर कोमल पाठक रायपुर- शिक्षा व चिकित्सा सेवा, डाॅक्टर मोनिका शर्मा धमतरी- शिक्षा व साहित्य लेखन, श्रीमती उषा मिश्रा भाटापारा- समाज सेवा, श्रीमती मंजु शर्मा बेमेतरा- समाज सेवा, श्रीमती शारदा चौबे रायपुर- पर्यावरण व समाज सेवा, सुश्री अंजु पाण्डेय अश्रु खरोरा- साहित्य लेखन व समाज सेवा, सुश्री अजिता पाण्डेय बिलासपुर- पशु, पक्षी व सर्प जागरूकता, श्रीमती अर्चना त्रिवेदी बलौदाबाजार- शिक्षा व समाज सेवा, श्रीमती श्रद्धा दुबे, बलौदाबाजार- शिक्षा व समाज सेवा, श्रीमती कल्पना शुक्ला रायपुर- शिक्षा व समाज सेवा, डाॅक्टर रोली तिवारी रायपुर- मनोविज्ञान शिक्षा सेवा, श्रीमती शशि दुबे जी रायपुर- काव्य पाठ व साहित्य लेखन, श्रीमती सीमा पाण्डेय जी रायपुर- काव्य पाठ व साहित्य लेखन, श्रीमती मीनू त्रिवेदी (दिव्यांग) कोरबा- विधिक सेवा, श्रीमती अमिता दुबे नगरी-साहित्य लेखन, सुश्री अंकिता शर्मा रायपुर- जनसंचार व समाज सेवा, श्रीमती अर्चना मिश्रा महेन्द्रगढ़- राजनीति व समाज सेवा, श्रीमती सुरभि शर्मा रायपुर- शिक्षा व जन संचार सेवा, श्रीमती कल्पना मिश्रा रायपुर- समाज सेवा, श्रीमती नीतू पाण्डेय रायपुर-महिला व बाल कल्याण सेवा, श्रीमती वीणा ठाकुर रायपुर-शिक्षा व समाज सेवा, डाॅ. रागनी पाण्डेय रायपुर-शिक्षा सेवा, सुश्री भूमिका उपाध्याय दुर्ग-हाॅकी खेल एवं सुश्री दीप्ति तिवारी जी, रायपुर, संगीत व गायन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष गुणानिधि मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, प्रदेश महासचिव सुनील ओझा, अजय अवस्थी, संभागीय अध्यक्ष नितिन कुमार झा, प्रदेश सलाहकार रज्जन अग्निहोत्री, त्रिभुवन तिवारी, महिला महासचिव सुमन मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक प्रीति मिश्रा, बबीता मिश्रा, वीणा मिश्रा, सुलभा पाण्डेय, विद्या भट्ट, वसुधा राकेश तिवारी, राधा तिवारी, सुमन पाण्डेय, निकिता तिवारी, अनिता राव, सुनीता शर्मा, सतीश शर्मा, राघवेंद्र पाठक, उमेश शर्मा, रवि शर्मा, गिरजा शंकर दीक्षित, रामवृत तिवारी, बलौदाबाजार से मनीषा शुक्ला, कीर्ति शर्मा, ऋचा द्विवेदी, निशा झा, नवभारत के छत्तीसगढ़ उडीसा प्रमुख उमाशंकर व्यास, बिलासपुर से रेखेन्द्र तिवारी, विमलेश तिवारी, लोरमी से राकेश तिवारी, मनेन्द्रगढ़ से संतोष द्विवेदी, बेमेतरा से कनकलता मिश्रा, कान्यकुब्ज से निशा पाण्डेय, नीता अवस्थी, साधना महिला मंडल से साधना शर्मा, महाराष्ट्र मंडल से विशाषा तोपखानेवाले, अखण्ड ब्राह्मण से योगेश तिवारी, पंजाबी ब्राह्मण से अजीत वीर शर्मा, नारायणी संस्थान से मृणालिका राजेन्द्र ओझा आदि काफी संख्या में विप्रजन उपस्थित थे. कार्यक्रम का मंच संचालन नमिता शर्मा एवं अरविन्द ओझा एवं आभार प्रदर्शन सुमन मिश्रा ने किया.

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english