महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने पूर्व केन्द्रीय मन्त्री डॉक्टर देवेन्द्र प्रधान के निधन पर गहन शोक व्यक्त की
रायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने केन्द्रीय मन्त्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान के पिता पूर्व केन्द्रीय मन्त्री डॉक्टर देवेन्द्र प्रधान के निधन पर गहन शोक संवेदना व्यक्त करते हुए इसे समाज कल्याण और लोक कल्याणकारी कार्यों के क्षेत्र के लिए एक अपूर्णीय क्षति निरुपित किया है. महापौर और सभापति ने दिवंगत आत्मा को श्रदांजलि अर्पित करते हुए भारत गणराज्य के केन्द्रीय मन्त्री के रूप में उनके नेतृत्व में समूचे राष्ट्र में श्रद्धेय अटल विहारी वाजपेयी के यशस्वी प्रधान मंत्रित्व कार्यकाल के दौरान किये गए अनेक विविध जन कल्याणकारी कार्यों और विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन का पुण्य स्मरण किया है. साथ ही महापौर और सभापति ने परमपिता परमेश्वर से मृतात्मा की आत्मा को अपने श्रीचरणों में शान्ति प्रदान करने और इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति उनके परिजनों, सहयोगियों, इष्ट मित्रगणों को प्रदान करने की उनके श्रीचरणों में विनम्र प्रार्थना की है.









.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment