ब्रेकिंग न्यूज़

जगद्गुरुत्तम श्री कृपालु जी महाराज की प्रमुख प्रचारिका सुश्री धामेश्वरी देवी जी का राजनांदगांव में 15 दिवसीय प्रवचन श्रृंखला का आयोजन

राजनांदगांव। जगद्गुरुत्तम श्री कृपालु जी महाराज एवं उनके द्वारा प्रदत्त विश्वप्रसिद्ध प्रेम मंदिर वृंदावन किसी पहचान की अपेक्षा नहीं रखते। वेद शास्त्रों के शास्त्रीय ज्ञान से जीव मात्र के आध्यात्मिक कल्याण के मार्ग को प्रशस्त करने वाले जगद्गुरुत्तम श्री कृपालु जी महाराज भारत ही नहीं वरन् विश्व के आध्यात्मिक गुरु हैं। जिन्होंने लुप्तप्राय हो चुके भारतीय अध्यात्म के ज्ञान के स्रोत वेदों शास्त्रों के गूढ़ज्ञान के वास्तविक स्वरूप को प्रकट किया एवं जनसाधारण के लिए सरलतम रूप में प्रचार कर उपलब्ध कराया। जिस तत्व ज्ञान को प्राप्त कर मानव देह प्राप्त जीव भगवद् प्राप्ति के लक्ष्य की ओर निश्चिंत होकर अग्रसर हो सके और लक्ष्य प्राप्त कर सके। ऐसे संत शिरोमणि श्री कृपालु जी महाराज जी की प्रमुख प्रचारिका सुश्री धामेश्वरी देवी जी का आगमन राजनांदगांव में होने जा रहा है। राजनांदगांव शहर में देवी जी के प्रवचन का आयोजन 25 मार्च से 8 अप्रैल तक स्टेट हाई स्कूल मैदान राजनांदगांव में सायं 7:00 से रात्रि 9:00 बजे तक नियत है। प्रवचन श्रृंखला में मनुष्य देह देव दुर्लभ, जीव का चरम लक्ष्य भगवद्प्राप्ति, भगवद् प्राप्ति के लिए भगवद् कृपा आवश्यक, मन बुद्धि की शरणागति से ही ईश्वर की प्राप्ति संभव, वास्तविक गुरु की शरणागति से ही भगवद् प्राप्ति संभव, संसार का स्वरूप आदि विषयों पर वेद, शास्त्रों, गीता, भागवत,रामायण आदि धर्म ग्रंथो के आधार पर ज्ञान का लाभ नगर वासियों को प्राप्त होगा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english