ब्रेकिंग न्यूज़

 जनजातीय गौरव दिवस पर सुना गया प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन

राजनांदगांव । जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना गया। कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती से पूरे देश का गौरव जुड़ा है। उनका जीवन और संघर्ष प्रत्येक देशवासी को प्रेरणा देता है। जनजातीय गौरव दिवस आज संपूर्ण देश का राष्ट्रीय उत्सव बन गया है। भगवान बिरसा मुंडा ने सदैव अन्याय के विरूद्ध आवाज उठाई और समाज के सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। प्रधानमंत्री ने आदिवासी समाज के सफल उद्यमियों से संवाद कर उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की कहानी सुनी और उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते वर्षों में गरीबी उन्मूलन के प्रयासों से आदिवासी, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग के परिवारों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव आए हैं। प्रत्येक नागरिक की भागीदारी और प्रयासों से देश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद का सबसे अधिक दंश आदिवासी समाज ने झेला है। इससे मुक्ति मिलने पर जनजातीय क्षेत्रों में विकास को और गति मिलेगी। प्रधानमंत्री ने पीएम जनमन एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि जनजातीय समाज के विकास के लिए संसाधनों की कमी नहीं है। जरूरत योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारकर पात्र परिवारों तक उनका लाभ पहुंचाने की है।
भगवान बिरसा मुंडा का जीवन समाज को एकजुट रहने, अपनी संस्कृति और पहचान पर गर्व करने तथा अन्याय के विरूद्ध साहसपूर्वक खड़े होने का संदेश देता है। अंग्रेजी शासन के शोषण के विरूद्ध उनका उलगुलान जनजातीय स्वाभिमान और अधिकारों के संघर्ष का प्रतीक बना। प्रकृति के प्रति सम्मान, जल-जंगल-जमीन का संरक्षण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनकी विरासत नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़कर शिक्षा, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढऩे की प्रेरणा देती है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english