नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद निकले फागिग अभियान देखने
रायपुर - महापौर श्रीमती मीनल चौबे के आदेशानुसार और आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग की सभी 10 जोनों और निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा राजधानी शहर रायपुर में मच्छरों पर कारगर नियंत्रण की दृष्टि से जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा बाबत सभी वार्डों में हेंड फागिंग मशीन की सहायता से सघन फागिंग अभियान प्रतिदिन नियमित रूप से अभियानपूर्वक जारी है. फागिंग अभियान गुणवत्तापूर्ण सुनिश्चित किये जाने सतत मॉनिटरिंग निर्देशानुसार की जा रही है. फागिंग अभियान देखने वार्ड पार्षद भी पहुंच रहे हैँ. नगर निगम जोन 1 के तहत वीर शिवाजी वार्ड नम्बर 16 के अंतर्गत खमतराई मुख्य मार्ग एवं अन्य स्थानों पर चलाये जा रहे फागिंग अभियान का नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद श्री गज्जू साहू ने पहुंचकर प्रत्यक्ष अवलोकन किया.









.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment