ब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री आवास योजना में सेटरिंग प्लेट निर्माण का कार्य कर स्व सहायता समूहों को मिल रही आजीविका

 *जिले में 483 ग्राम पंचायतों में 495 महिला समूहों द्वारा किया जा रहा सेटरिंग प्लेट निर्माण का कार्य*

*महत्वपूर्ण योजना में भागीदारी से महिला समूहों में उत्साह*
बिलासपुर/प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास देने की योजना "प्रधानमंत्री आवास योजना" से जिले के निर्धन परिवारों को न केवल अपना पक्का आशियाना मिल रहा है, साथ ही जिले की सैकड़ों महिलाओं को इससे रोजगार के अवसर भी मिले हैं। जिले के 483 गांवों में 495 स्व सहायता समूहों के जरिए हजारों महिलाएं सेटरिंग प्लेट निर्माण का कार्य कर आजीविका कमा रही हैं, और आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं।
     प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की निर्धन परिवारों को पक्का आवास देने की योजना का क्रियान्वयन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में प्रदेश भर में हो रहा है। योजना के तहत जिले के आर्थिक रूप से कमजोर पात्र परिवारों को पक्का आवास दिया जा रहा है। आवास योजना के जरिए जिले में 66386 पात्र हितग्राही हैं जिनमें 43452 लोग लाभान्वित हैं। जिनके निर्माणाधीन मकानों की संख्या कुल 40475 है, जिले में इन आवासों के लिए सेटरिंग निर्माण का कार्य स्व सहायता समूहों द्वारा किया जा रहा है। जिले के चारों ब्लॉक के 483 ग्राम पंचायतों में कुल 495 स्व सहायता समूह सेटरिंग निर्माण कार्य में जुटी हैं। इस कार्य से महिला समूहों को आजीविका मिल रही है, समूहों द्वारा तैयार सेटरिंग प्लेट कम लगत में गुणवत्तापूर्ण हैं। जिले के बिल्हा ब्लॉक के 127 गांवों में 191 महिला समूह, कोटा के 103 गांव में 60 समूहों, मस्तूरी ब्लॉक के 131 गांव में 116 समूहों व तखतपुर विकासखंड के 122 गांवों में कुल 128 महिला समूहों द्वारा सेटरिंग निर्माण का कार्य किया जा रहा है। 
    जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल ने बताया कि " आवास निर्माण में लगने वाले सेटरिंग प्लेट का निर्माण कार्य स्व सहायता समूहों द्वारा किया जा रहा है, जिससे महिला समूहों को अतिरिक्त आजीविका गतिविधि मिल रही है, जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी हो रही है। जिले के 483 गांवों में 495 महिला समूहों द्वारा यह कार्य किया जा रहा है।" 
     महिला समूहों में इस महत्वपूर्ण योजना में भागीदारी से उत्साह है स्व सहायता समूह की दीदियों ने बताया कि इस कार्य से उन्हें नए कार्य का अनुभव मिलने के साथ ही उनकी आय में भी वृद्धि हो रही है जिससे महिलाएं उत्साहित हैं। ग्राम पेण्डरिया की भारती समूह की श्रीमती उत्तरा साहू, ग्राम मोहदा की जय मां समूह की श्रीमती सुखमणि पटेल और ग्राम निपनिया की जय मां लक्ष्मी समूह की श्रीमती प्रमिला यादव ने कहा कि सेटरिंग प्लेट निर्माण से उनकी आजीविका में वृद्धि हुई है।। 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english