ब्रेकिंग न्यूज़

 बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को मिला ISO 9001:2015 प्रमाणन – गुणवत्ता और उत्कृष्टता की नई पहचान

- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की पहली ISO सर्टिफाइड ट्रेन बनी बिलासपुर- नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस 
 बिलासपुर। भारतीय रेलवे की प्रगतिशील और आधुनिक ट्रेन सेवा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को ISO 9001:2015 प्रमाणन प्राप्त हुआ है, जो उच्चतम गुणवत्ता मानकों, उत्कृष्ट प्रबंधन प्रणाली, सुरक्षा, स्वच्छता और यात्री संतुष्टि का प्रमाण है। यह उपलब्धि न केवल इस ट्रेन की विश्वसनीयता को बढ़ाती है, बल्कि भारतीय रेलवे की नवाचार और सेवा सुधार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।
  क्या है ISO 9001:2015 प्रमाणन – 
 ISO 9001:2015 एक वैश्विक मानक है, जिसे गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली (Quality Management System - QMS) के लिए लागू किया जाता है। यह प्रमाणन तभी प्रदान किया जाता है जब कोई संगठन या सेवा निम्नलिखित मानकों पर खरा उतरता है:
- निरंतर गुणवत्ता सुधार और उच्च ग्राहक संतुष्टि
- बेहतर संचालन, सुरक्षा और रखरखाव प्रक्रिया
-समयबद्धता, स्वच्छता और विश्वसनीयता
-यात्रियों को आधुनिक और सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करना 
 मंडल रेल प्रबंधक श्री राजमल खोईवाल ने बताया कि यह प्रमाणन रेलवे कर्मचारियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और उच्चतम सेवा मानकों को लागू करने की प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होने मंडल रेल परिवार के सभी सदस्यों को इस उपलब्धि पर बधाई व शुभकामनायें दी |इस वंदे भारत रेक का रखरखाव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कोचिंग डिपो, बिलासपुर में किया जा रहा है। कोचिंग डिपो बिलासपुर के अधिकारियों , सुपरवाइजर और कर्मचारियों ने नई तकनीक से युक्त इस वंदे भारत रेक के संचालन में अपने कौशल, ज्ञान और अनुभव का प्रदर्शन करते हुए इसे पूरी दक्षता के साथ संचालित किया है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english