ब्रेकिंग न्यूज़

सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने निगम सामान्य सम्मिलन बजट पूर्व सत्तापक्ष-विपक्ष से की चर्चा

0 सभी पार्षदों को निगम सदन में विचार रखने समान अवसर दिया जायेगा
0 निगम सदन में मोबाईल का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा
रायपुर।
नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़ ने निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के प्रथम तल पर सभापति कार्यालयीन कक्ष में दिनांक 28 मार्च 2025 शुक्रवार को सुबह 11 बजे निगम सामान्य सभा सभागार में आहूत निगम की नवनिर्वाचित परिषद की सामान्य सम्मिलन बजट की बैठक के संदर्भ में चर्चा करने निगम में सत्ता पक्ष भाजपा और विपक्ष कांगे्रस के पार्षदों की बैठक ली । भाजपा पार्षद दल के साथ चर्चा में सभापति कक्ष में महापौर श्रीमती मीनल चैबे सहित सभी एमआईसी सदस्यगण, भाजपा पार्षदगण उपस्थित रहे। कांगे्रस पार्षदों से चर्चा के दौरान निगम नेता प्रतिपक्ष श्री संदीप साहू, पार्षद श्री आकाष तिवारी, पार्षद प्रतिनिधि श्री मनीराम साहू, श्री प्रकाष जगत की उपस्थिति रही। सभापति ने पार्षदों को बताया कि निगम सदन की बैठक के दौरान सदन में मोबाईल का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस हेतु उन्होने सभी पार्षदों से उच्च गरिमा के अनुरूप निगम सदन संचालन हेतु सहयोग देने अपील की ।
         सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़ ने कहा कि निगम सदन की बैठक में सभी पार्षदों को अपने विचार रखने समान अवसर दिया जायेगा। जो पार्षदगण तथ्यों और तर्को के आधार पर विचार रखेंगे उन्हें निगम सदन में बोलने का उचित अवसर दिया जायेगा। रायपुर नगर निगम के सदन की कार्यवाही में गरिमा का ध्यान रखकर उच्च गरिमा के अनुरूप निगम सदन के संचालन में सभी पार्षदगण सहभागी बने। वार्डो के रहवासी नागरिको ने जनअपेक्षाओ एवं विकास को लेकर जनप्रतिनिधियों को नगर निगम में भेजा है जनअपेक्षाओं की पूर्ति करने अपने विचार खुलकर व्यक्त करें एवं नगर विकास का मार्ग प्रषस्त करने का कार्य करें। सभापति ने बताया कि निगम सदन में जनप्रतिनिधि पार्षदों की बैठक व्यवस्था उनकी सुविधा के अनुरूप दी जा रही है और मिडिया गैलेरी में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मिडिया के प्रतिनिधियों को उनकी सुविधा की दृष्टि से पृथक व्यवस्था की जा रही है। दर्षकों की बैठक व्यवस्था भी उनकी सुविधा के अनुरूप की जा रही है। निगम सदन में इससे अच्छा वातावरण निर्मित हो और अच्छे वातावरण के मध्य निगम सदन में अच्छे विचार एवं नगर विकास के कार्य सुझाव निकलकर आये एवं जनअपेक्षाओं की पूर्ति निगम सदन के माध्यम से हो सके। इस हेतु सभी पार्षदगण सहयोग करें।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english