सभापति 1 अप्रेल को सुबह 11 बजे निगम जोन 2 पदेन अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर सबसे पहले जोन के 50 सफाई मित्रों, स्वच्छता दीदियों का अभिनन्दन करेंगे
रायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ दिनांक 1 अप्रेल 2025 मंगलवार को प्रातः 11 बजे चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम जोन 2 के कार्यालय में पहुंचकर जोन के पदेन अध्यक्ष का पदभार सम्हालेंगे और पदभार ग्रहण करने के तत्काल पश्चात सबसे पहले जोन क्रमांक 2 क्षेत्र के अंतर्गत कार्यरत 50 सफाई मित्रों और स्वच्छता दीदियों को सम्मानित करते हुए उनका अभिनन्दन करेंगे. उसके पश्चात श्री सूर्यकान्त राठौड़ जोन 2 कार्यालय में वार्ड पार्षदों और जोन अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेकर जोन के सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा कर जोन क्षेत्र के सभी वार्ड पार्षदों और अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर नगर निगम जोन क्रमांक 2 के पदेन अध्यक्ष का कार्य दायित्व निभाएंगे.

.jpeg)









.jpg)
Leave A Comment