कोटमी सोन नदी सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री की शोक संवेदना, मुआवजे की घोषणा
गौरेला। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कोटमी सोन नदी मार्ग पर हुए सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों और घायलों के प्रति मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में जान गंवाने वाले दोनों मृतकों के परिजनों को पाँच-पाँच लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायल लोगों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश जारी किए हैं।गौरतलब है कि ,बीते रविवार को एक चारपहिया वाहन, जो मनेंद्रगढ़ से बिलासपुर जा रहा था, कोटमी सोन नदी पर बने पुल से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

.jpg)
.jpg)



.jpg)




.jpg)

.jpg)
Leave A Comment