ब्रेकिंग न्यूज़

जोन में वार्ड समिति अध्यक्ष निर्वाचन

-जोन 1 गज्जू साहू, जोन 4 मुरली शर्मा, जोन 5 अम्बर अग्रवाल, जोन 6, बद्री प्रसाद गुप्ता, जोन 7 श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, जोन 8 प्रीतम सिंह ठाकुर, जोन 9 गोपेश साहू, जोन 10 सचिन बी. मेघानी निर्विरोध निर्वाचित 
-निर्वाचन सह पीठासीन अधिकारी जोन कमिश्नरों ने निर्वाचित वार्ड समिति अध्यक्ष को दिया निर्वाचन प्रमाणपत्र
-महापौर, सभापति, पूर्व सभापति, एमआईसी सदस्यों, वार्ड पार्षदों ने निर्वाचन पर दी हार्दिक शुभकामनायें
रायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 1,4,5,6,7,8,9,10 की वार्ड समिति के अध्यक्ष पद का निर्वाचन नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप द्वारा नियुक्त निर्वाचन सह पीठासीन अधिकारी जोन कमिश्नर द्वारा जोन कार्यालय में कराया गया. नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने, प्राप्त नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा उपरांत सभी स्थान पर प्राप्त एकमात्र नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने वाले अभ्यर्थी को नाम निर्देशन पत्र सही पाए जाने पर नाम वापसी समय पूर्ण होने उपरांत  जोन की वार्ड समिति का अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया. जोन 1 में गज्जू साहू, जोन 4 में मुरली शर्मा, जोन 5 में अम्बर अग्रवाल, जोन 6 में बद्री प्रसाद गुप्ता, जोन 7 में श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, जोन 8 में प्रीतम सिंह ठाकुर, जोन 9 में गोपेश साहू, जोन 10 में सचिन बी. मेघानी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर निर्वाचन प्रमाणपत्र प्रदत्त किया गया. इस अवसर पर जोन कार्यालय में वार्ड समिति का अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित होने पर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़,सभी एमआईसी सदस्यों, रायपुर नगर निगम के पूर्व सभापति श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, पूर्व पार्षद श्री ओंकार बैस, जोन के तहत वार्डों के सभी नवनिर्वाचित पार्षदगणों, जोन कमिश्नरों, जोन अधिकारियों, कर्मचारियों ने वार्ड समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुके प्रदत्त कर और फूलमालाओं से लादकर हार्दिक बधाई और शुभकामनायें दीं.

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english