ब्रेकिंग न्यूज़

 दिव्यांग बच्चियों के चिकित्सकीय अभिभावक डॉ. आनंद जोशी का निधन

 रायपुर। महाराष्ट्र मंडल रायपुर समाजसेवा का एक ऐसा विशाल वृक्ष है, जिसकी जड़ों को न जाने कितने ही लोगों ने सींचा है। चिकित्सा के क्षेत्र में खासकर दिव्यांग बच्चियों के नि:शुल्क इलाज और बारंबार ऑपरेशन के संदर्भ में महाराष्ट्र मंडल को संबल प्रदान करने वाले और कई योजनाओं के क्रियान्वयन में डॉ. आनंद जोशी का अमूल्य व अविस्मरणीय योगदान रहा है। ऐसे समाजसेवी डॉ. जोशी का 85 वर्ष की आयु में पुणे में गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 
महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने ने डॉ. जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी द्वारा क्रियान्वित समाजसेवी योजनाएं लोगों के लिए हमेशा प्रेरणास्पद रहेंगी। 
काले के अनुसार डॉ. आनंद जोशी सुप्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ थे। उन्होंने 1979- 80 में महाराष्ट्र मंडल की कार्यकारिणी, कोषाध्यक्ष और अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वहीं 1985 से 1991 तक महाराष्ट्र मंडल के न्यासी बोर्ड में में भी डॉ. जोशी ने कार्य किया। अपने उस कार्यकाल के दौरान उन्होंने महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित दिव्यांग बालिका विकास गृह में रहने वाली कई बच्चियों का आवश्यकतानुसार बार- बार नि:शुल्क आपरेशन किया। 
काले ने बताया कि मंडल द्वारा संचालित वाघोळीकर मेडिकल इंक्यूपमेंट योजना के क्रियान्वयन में डॉ. आनंद जोशी ने मार्गदर्शन भी किया। मंडल सचिव चेतन दंडवते, उपाध्यक्ष गीता दलाल, समन्वयक श्याम सुंदर खंगन सहित पूरी कार्यकारिणी ने डॉ. आनंद जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english