रामनवमी से पहले माता कौशल्या की हुई गोद भराई रस्म
- तात्यापारा चौक स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में महिलाओं ने किया भव्य आयोजन
रायपुर। तात्यापारा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में नवरात्र की पंचमी के दिन माता कौशल्या की गोद भराई (डोहाळ जेवण) की रस्म हर्षोल्लास के साथ उत्सवपूर्वक पूरी की गई। मंदिर समिति की नमिता शेष ने बताया कि रामनवमी पर श्रीराम के जन्मोत्सव के पूर्व यह परंपरा निभाई जाती है। हम जिसे अपने घरों पर नवजात के जन्म के पहले गोद भराई की रस्म अदायगी की है। ठीक उसी तरह मंदिर समिति के सदस्यों और महिलाओं द्वारा यह रस्म निभाई गई। माता कौशल्या के स्नान, श्रृंगार के साथ उन्हें नाना प्रकार के व्यंजनों औऱ फलों का भोग लगाया गया। उनकी ओटी (आंचल) भरी गई।
कार्यकारिणी सदस्य सुरेखा हिशीकर, रिया खानखोजे और आराधना शेष ने बताया कि कार्यक्रम में समाज की करीब सौ महिलाएं उपस्थित थीं। समाज की बुजुर्ग महिलाओं ने डोहाळ (गर्भवती महिला) के गीत के साथ माता कौशल्या और श्रीराम के सुंदर भजन गाये। उसके बाद आरती और प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर माता कौशल्या प्रतिमा और मंदिर में आयोजन स्थल की खूबसूरत सजावट की गई।











.jpg)
Leave A Comment