मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया
रायपुर,। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है, जिनका शुक्रवार को 87 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया। मुख्यमंत्री साय ने एक्स पर लिखा, “भारतीय सिनेमा के सुप्रसिद्ध अभिनेता श्री मनोज कुमार जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। देशभक्ति फिल्मों के माध्यम से उन्होंने ‘भारत कुमार’ के रूप में पहचान बनाई। उनका योगदान न केवल सिनेमा को, बल्कि राष्ट्रभक्ति की भावना को भी समर्पित रहा। जब-जब देशभक्ति फिल्मों की बात होगी, मनोज कुमार जी का स्मरण स्वाभाविक रूप से होगा। प्रभु श्रीराम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों और असंख्य प्रशंसकों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। ॐ शांति!”











.jpg)
Leave A Comment