ब्रेकिंग न्यूज़

 छत्तीसगढ़ में सुशासन केवल नारा नहीं, हमारी प्राथमिकता है- साय

रायपुर। .मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि "छत्तीसगढ़ में सुशासन केवल नारा नहीं, हमारी प्राथमिकता है। सुशासन तिहार-2025 के माध्यम से हम शासन को जनता के और करीब ला रहे हैं। इसका उद्देश्य है - पारदर्शिता, संवाद और समाधान को एक प्रक्रिया में पिरोकर जनविश्वास को और मजबूत करना।
मुख्यमंत्री ने कहा कि - हम चाहते हैं कि राज्य के हर नागरिक को यह भरोसा हो कि उनकी बात सुनी जा रही है, उनकी समस्याओं का समाधान हो रहा है और योजनाओं का लाभ सही व्यक्ति तक पहुँच रहा है। मैं स्वयं, मेरे मंत्रीगण, मुख्य सचिव और शासन के वरिष्ठ अधिकारी इस तिहार में भाग लेंगे और जनता से सीधे संवाद करेंगे। हमारा लक्ष्य है - हर जिले, हर पंचायत, हर व्यक्ति तक सुशासन की पहुँच सुनिश्चित करना।
मुख्यमंत्री ने कहा- मैने सभी कलेक्टरों को निर्देशित  किया है कि वे इस अभियान को जनांदोलन बनाएं। उनकी नेतृत्व क्षमता और समर्पण ही इस तिहार को एक नई पहचान देगा।"

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english