महापौर मीनल और सभापति सूर्यकान्त ने श्री रामनवमी महापर्व की दी अग्रिम शुभकामनायें
अधिकाधिक संख्या में स्वच्छता फीडबैक देने अपील
रायपुर/नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने सभी नगरवासियों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामलला के जन्मोत्सव विशेष आराधना के महापर्व श्रीरामनवमी के पावन अवसर पर अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें देते हुए सभी नगरवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, शान्ति प्रदान करने हेतु और रायपुर को स्वच्छ, सुन्दर, हरित, विकसित और सुव्यवस्थित नगर बनाने सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्रदान करने हेतु भगवान श्री रामलला के दिव्य श्रीचरणों में विनम्र प्रार्थना की है. महापौर और सभापति ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर विशेष आराधना का महापर्व श्रीरामनवमी का पावन अवसर सभी नागरिकों को अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्राप्त करने का एक श्रेष्ठ सुअवसर प्रदान करता है.
नगर निगम महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024 के अंतर्गत सभी नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रायपुर नगर के हित में स्वच्छता एप्प डाउनलोड कर मोबाइल पर स्वच्छता फीडबैक देने की विनम्र अपील की है.







.jpeg)





.jpg)
Leave A Comment