ब्रेकिंग न्यूज़

जिले में खनिज राजस्व लक्ष्य 1,110 करोड़ के विरुद्ध प्राप्त की गई 1313.27 करोड़ की राशि

बालोद/ खनिज विभाग जिला बालोद द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में शासन से प्राप्त खनिज राजस्व लक्ष्य 1,110 करोड़ के विरुद्ध 1313.27 करोड़ की राशि प्राप्त की गई है। जिला खनि अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भडारण पर नकल कसने लगातार कार्रवाई की जा रही है जिसका परिणाम यह है कि शासन से प्राप्त खनिज राजस्व लक्ष्य  1110 करोड़ के विरूद्ध 1313 करोड़ का राजस्व लक्ष्य प्राप्त की गई है जो कि खनिज राजस्व लक्ष्य का 118 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने बताया कि खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है जिसमें वित्तीय वर्ष 2024-25 में खनिजों के अवैध उत्खनन के 36 मामले दर्ज कर राशि 22 लाख 78 हजार 200 रुपये, अवैध परिवहन के 150 मामले दर्ज कर राशि 40 लाख 48 हजार 394 तथा अवैध भंडारण के 12 मामले दर्ज कर राशि 03 लाख 88 हजार 515 रुपये का समझौता शुल्क शासकीय कोष में जमा कराया गया। इसके साथ ही शासन द्वारा वर्ष 2024-25 में अर्थदण्ड व राजसात में निर्धारित लक्ष्य 43 लाख रुपये के विरूद्ध 67 लाख 15 हजार रुपये की राशि प्राप्त की जा चुकी है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english