ब्रेकिंग न्यूज़

आतिशबाजी और गगनभेदी जयघोष के साथ भाजपा ने 46वाँ स्थापना दिवस मनाया

-प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री और जिला कार्यालय में संगठन महामंत्री ने ध्वज फहराया, उप मुख्यमंत्री शर्मा समेत अनेक जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रमों में शिरकत की
 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अपना 46वाँ स्थापना दिवस उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया। इस अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा का ध्वज फहराया, वहीं एकात्म परिसर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने पार्टी का ध्वज फहराया। उल्लेखनीय है, भाजपा ने अपने स्थापना दिवस से लेकर संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. बाबासाहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती तक विभिन्न चरणों में कार्यक्रमों की श्रृंखला चलाई जा रही है।
 
भाजपा स्थापना दिवस पर रविवार को प्रदेश व जिला कार्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय,प्रदेश उपाध्यक्ष व स्थापना दिवस कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ,विधायक राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, संपत अग्रवाल, सन्निर्माण कर्मकार मंढल के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह,  क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह सवन्नी, औद्योगिक विकास निगम अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, नान के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष  अनुराग सिंहदेव, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन, प्रफुल्ल विश्वकर्मा ,प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेशचंद्र गुप्ता, अंजय शुक्ला रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, उपाध्यक्ष अकबर अली,  अशोक बजाज, शताब्दी पाण्डे सहित काफी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 
प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री साय ने फहराया ध्वज
 
भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्थापना दिवस पर गगनभेदी नारों व जयघोष के बीच पार्टी का ध्वज फहराया। इसके बाद श्री साय सहित भाजपा नेताओं ने कार्यालय परिसर में स्थित स्मृति मंदिर में भारतमाता के चित्र और डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, अटलबिहारी वाजपेयी, कुशाभाऊ ठाकरे और राजमाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की।
 
जिला कार्यालय में संगठन महामंत्री ने फहराया ध्वज
 
इससे पहले एकात्म परिसर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने पार्टी का ध्वज फहराया। इस अवसर पर कार्यालय में नारों व जयघोष के साथ आतिशबाजी की गई।
 
हमने अपने संकल्पों को सिद्ध किया है, अब 2047 तक विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को धरातल पर साकार करेंगे : शर्मा
 
जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अपने संक्षिप्त उद्बोधन में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भाजपा का अब तक की राजनीतिक यात्रा की चर्चा करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस और श्रीराम नवमी की बधाई दी। श्री शर्मा ने कि भारतीय जनसंघ से लेकर भाजपा की अब तक की यात्रा में हम सबने मिलकर देश की सेवा की है, देश के गौरव के प्रतिमान गढ़े हैं जिससे पूरी दुनिया में भारत के सामर्थ्य का डंका बजा है। इसी भाव के साथ आने वाले वर्षों में भी हम सब भाजपा के स्थापना दिवस पर अपने संकल्पों को दुहराते हुए आगे बढ़ेंगे।  हमने रामजन्मभूमि पर श्रीरामलला के भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर, कश्मीर से धारा 370 व अनुच्छेद 35 (ए) को खत्म कर, तीन तलाक को कानूनी दायरे में लाकर और वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक पारित कराके हमने अपने संकल्पों को सिद्ध किया है और अब केंद्र व प्रदेश सरकार सुशासन की दिशा में अग्रसर होकर हर वर्ग के कल्याण व उत्थान के संकल्पों को भी सिद्ध करेगी और 2047 तक विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को धरातल पर साकार करेगी।
 
भाजपा एक संगठन के साथ-साथ एक वैचारिक आंदोलन है : साय
 
अपने संबोधन में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि भाजपा एक संगठन के साथ-साथ एक वैचारिक आंदोलन है। भाजपा के लक्ष्य, कार्यपद्धति और विचार को हम अपनी अंतरात्मा में संजोकर आगे बढ़ें ताकि भाजपा के रूप में स्थापित यह वैचारिक आंदोलन को उसके लक्ष्य तक पहुँचाने का संकल्प आज हम सब लेकर आगे बढ़ें। भारतीय जनसंघ से लेकर भाजपा तक की राजनीतिक यात्रा के संघर्षों, बलिदानों की याद दिलाते हुए श्री साय ने कहा कि हमारी पाँच-पाँच पीढ़ियाँ भाजपा के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए खप गईं। आज केंद्र और …
[19:04, 06/04/2025] Bjp Chimnani: भाजपा सेवा, संगठन और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है : किरण देव
 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने जगदलपुर में भाजपा कार्यालय और अपने निवास पर फहराया भाजपा का ध्वज
 
रायपुर।  भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा कार्यालय (जगदलपुर) में भारतीय जनता पार्टी का ध्वज फहराया । समस्त भाजपा के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। श्री देव ने अपने जगदलपुर स्थित निवास स्थान पर भी पार्टी ध्वज लगाकर संगठन के प्रति अपनी अटूट निष्ठा और समर्पण का परिचय दिया। ध्वज लगाने के बाद उन्होंने समस्त भाजपा के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। साथ ही कार्यकर्ताओं से अपने-अपने निवास पर भारतीय जनता पार्टी का ध्वज लगाने की अपील की।
 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है, जो सेवा, संगठन और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। पार्टी कार्यकर्ता पार्टी की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ समाज सेवा में लगे रहें। भाजपा का इतिहास त्याग, तपस्या और संघर्ष से भरा हुआ है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और करोड़ों कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित हो रहा है और इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस दौरान सांसद बस्तर महेश कश्यप, राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष श्रीनिवास राव, जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, पूर्व विधायक सुभाऊ कश्यप, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, विद्याशरण तिवारी एवं अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english