ब्रेकिंग न्यूज़

बालोद  जिला प्रशासन द्वारा सुशासन तिहार संबंधी जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान करने हेल्पलाईन नंबर जारी

-आमजन हेल्पलाईन नंबर 07749-223950 पर कर सकते हैं संपर्क 
बालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने बताया कि जिले में सुशासन तिहार 2025 का सफल संचालन सुनिश्चित किए जाने बेहतर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार 08 अपै्रल से 11 अपै्रल तक सुशासन तिहार के अंतर्गत जिले के आमजनों से ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय स्तर पर तथा आॅनलाईन माध्यम से उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान आमजनों को आवेदन करने में होने वाली समस्याओं के समाधान हेतु हेल्पलाईन नंबर 07749-223950 जारी किया गया है। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने बताया कि उक्त हेल्पलाईन नंबर पर जिले के आमजन संपर्क कर सुशासन तिहार संबंधी आवेदन आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english