नक्सलियों के लगाए आईईडी के चपेट में आने से हाईवा चालक घायल
-कुतुल और कैम्प बेड़माकोटी के बीच जंगल में हुई घटना
- घायल संतोष पोयम पिता चमरू पोयम ग्राम सोनाबाल कोण्डागांव के है निवासी
= रोड निर्माण कार्य में हाईव वाहन में गिट्टी लेकर कुतुल-पदमकोट की ओर गया था चालक
नारायणपुर। जिले में आज नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से एक वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। . घायल चालक का नारायणपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हॉयर सेंटर रेफर किया गया है।
चालक का नाम संतोष पोयम है जो ग्राम सोनाबाल मरूमपारा जिला कोण्डागांव निवासी है। मिली जानकारी के अनुसार संतो पोयम हाईवा वाहन से रोड निर्माण कार्य में गिट्टी लेकर कुतुल से आगे पदमकोट की ओर जा रहा था । जब वह टेकरी/चढ़ाव के पास सडक़ से अंदर पैदल जा रहा था तभी वह नक्सलियों द्वारा पहले से लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आ गया। इस हादसे में संतोष पोयम के पैरों में चोट आई है।.
क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के नीयत से लगाए गये नक्सल आईईडी के चपेट में आने से ग्रामीणों की मृत्यु और घायल होने के घटनाएं लगातार हो रही हैं। आज से दो दिन पूर्व ग्राम जड्डा-मरकूर के जंगल में फूल झाड़ू तोडऩे गये कानागांव के दो ग्रामीण नक्सली आईईडी के चपेट में आ गए। इस घटना में एक ग्रामीण की मौत हो गई थी और दूसरा ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया था। सुरक्षा बलों द्वारा सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए इस साल 15 से अधिक आईईडी बरामद किए गए हैं। क्षेत्र से सर्चिंग व आईईडी डिटेक्शन का अभियान जारी है।
पुलिस अधीक्षक नारायणपुर श्री प्रभात कुमार (भा.पु.से.) ने उक्त घटनाओं को देखते हुए क्षेत्र के ग्रामीणों से अपील की है कि वे- क्षेत्र में आईईडी की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देेंं। ताकि समय रहते आईईडी को निकाला जा सके और सुरक्षा बल, ग्रामीणों, विकास कार्य में लगे कर्मचारियों, शासकीय सेवको एवं वन्य प्राणी को जान माल की हानि होने से बचाया जा सकें। आईईडी की सही जानकारी देने व बरामद करवाने वाले व्यक्तियों को 5 हजार रुपए तक की राशि इनाम में दी जाएगी एवं उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।













.jpg)
Leave A Comment