ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने क्षेत्र वासियों से भेंट की, समस्याओं के त्वरित निदान के लिये दिये निर्देश

 = जनसमस्याओं का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता से हो - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव
 रायपुर/जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने आज अपने विधायक कार्यालय नयापारा में क्षेत्र की देवतुल्य जनमानस से भेंट एवं मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत होकर उनकी समस्याओं का निराकरण करने संबंधित विभाग को निर्देश दिया। क्षेत्रीय विधायक श्री देव ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र से आयें जनमानस से सुबह से ही विधायक कार्यालय में भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जिसमें पेयजल आपूर्ति, सडक निर्माण, नाली निर्माण, देवगुड़ी का नवनिर्माण,राजस्व संबंधी, विधुत संबंधित व अन्य समस्याओं को सुनकर तत्काल कार्रवाई करते जिन समस्याओं का तत्काल निराकरण करना है उन समस्याओं को संबंधित विभाग से चर्चा कर तत्काल निराकरण किया गया। वहीं सड़क, पुलिया, नाली बोर खनन व अन्य समस्याओं को जल्द निराकरण करने की बात कही। 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने कहा क्षेत्र के देवतुल्य जनता से भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत होकर उनकी समस्या का समाधान किया जा रहा है। जनता को किसी भी तरह की समस्या व परेशानी ना हो उस संबंध में कार्ययोजना के साथ कार्य किया जा रहा है। जनता को मूलभूत सुविधा देना हमारा कर्तव्य है जिसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english