संत ज्ञानेश्वर स्कूल में समर कैंप 21 से; डांस, जुंबा, मेडिटेशन के साथ होगा बहुत कुछ
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में 21 अप्रैल से 28 अप्रैल तक समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें डांस, जुंबा, म्यूजिक, गीत-संगीत, ड्राइंग, क्राफ्ट, खेलकूद, योग, मेडिटेशन के साथ फायरलेस कुकिंग का आयोजन किया गया है।
स्कूल की वरिष्ठ शिक्षिका आराधना लाल ने बताया कि स्कूल में विगत वर्षों की तरह वार्षिक परीक्षा के उपरांत बच्चों के चौमुखी विकास व विभिन्न तरीकों से उनकी रुचि को पल्लवित करने के लिए समर कैंप का आयोजन किया गया है। समर कैंप समय सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक दो घंटे का रहेगा। अभिभावक और बच्चे अपने पसंद की गतिविधियों में रजिस्ट्रेशन कराकर प्रतिदिन कैंप के दो घंटे का समुचित उपयोग कर सकते हैं। समर कैंप से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए संत ज्ञानेश्वर विद्यालय या महाराष्ट्र मंडल में किया जा सकता है











.jpg)
Leave A Comment