ब्रेकिंग न्यूज़

सियाचिन ग्लेशियर पर तिरंगा फहराने वाले शहीद राजीव पाण्डेय को जयन्ती पर महापौर मीनल चौबे, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, जोन 6 अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता ने दी आदरांजलि

   कहा शहीद राजीव पाण्डेय सम्पूर्ण राष्ट्र के गौरव पुरुष0                                   

रायपुर -विश्व की सबसे दुर्गम सैन्य चोटी सियाचिन ग्लेशियर पर राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराने वाले रायपुर निवासी शहीद राजीव पाण्डेय को आज उनकी जयन्ती पर राजधानी शहर के संजय नगर टिकरापारा में स्थित मूर्ति के समक्ष उनका सादर नमन करने नगर निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 6 के सहयोग से रखे गए संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में राजधानी शहर की प्रथम नागरिक महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने उन्हें मूर्ति स्थल पर सादर नमन करते हुए समस्त राजधानीवासियों की ओर से आदरांजलि दी. नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, जोन 6 जोन अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, जोन 6 जोन कमिश्नर श्री रमेश जायसवाल सहित विशिष्टजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं,  गणमान्यजनों,  आमजनों, महिलाओं, नवयुवकों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में सियाचिन ग्लेशियर पर राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराने वाले शहीद राजीव पाण्डेय को आदरांजलि अर्पित की. महापौर श्रीमती मीनल चौबे, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, जोन 6 जोन अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता ने कहा कि रायपुर निवासी शहीद राजीव पाण्डेय ना केवल रायपुर शहर, छत्तीसगढ़ राज्य, बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र के गौरव पुरुष हैँ. विश्व की सबसे दुर्गम सैन्य चोटी सियाचिन ग्लेशियर पर राष्ट्रध्वज फहराने वाले शहीद राजीव पाण्डेय की शहादत युगों - युगों तक सदैव ससम्मान स्मरण की जाती रहेगी और सभी नागरिकों को जीवन में इससे सकारात्मक ऊर्जा शक्ति और राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की प्रेरणा प्राप्त होती रहेगी.

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english